मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
इकोनॉमी

हरियाणा में government द्वारा मान्यता प्राप्त कितनी एजेंसियां हैं जो किसानों का अनाज खरीदती हैं ?

केंद्र सरकार की तरफ से कृषि से संबंधित तीन कानून बनाए गए हैं. जिनकों लेकर बड़े स्तर पर किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

हरियाणा में government द्वारा मान्यता प्राप्त कितनी एजेंसियां हैं जो किसानों का अनाज खरीदती हैं ?

केंद्र सरकार की तरफ से कृषि से संबंधित तीन कानून बनाए गए हैं. जिनकों लेकर बड़े स्तर पर किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. हरियाणा के किसान भी इस आंदोलन में भाग ले रहे हैं. इन कानूनों में एक कानून है कि किसान अब अपनी फसल को कहीं भी बेच सकता है. अभी तक कानून था कि किसान अपनी फसलों को मंडियों में ही बेच सकता था. जिसमें फसल के मूल्य के लिए सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर रखा है.

विज्ञापन
23 09 2019 22ktl20 19604507 91729
हरियाणा में मंडिया

हरियाणा में भी किसान अपनी फसल इन कानूनों से पहले सिर्फ मंडियों में ही बेच सकता था. इन मंडियों में फसल खरीदनें के लिए सरकार की भी कुछ ऐजेंसियां होती है. जो किसानों से फसल खरीदती हैं. कुछ बिचौलिये भी होते हैं. जिनकों आढती कहते हैं. मंडियों में आढ़ती बनने के लिए लाइसेंस लेना पड़ता है. कुछ फसलों की खरीद मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत की जाती है. जैसे दलहन, तिलहन.  जिसका दायित्व कृषि मंत्रालय उठाता है. इन जिंसों की खरीद सरकारी एजेंसी नैफेड करती है. जबकि धान और अन्य अनाज की खरीद भारतीय खाद्य निगम (FCI) करता है.

blog 1559969994
FCI

सरकारी एजेंसी नैफेड और खरीद भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अलावा मंडियों में आढती भी किसानों की फसल की खरीददारी करते हैं. जिसको सरकार से लाइसेंस लेना होता है. लेकिन अभी जो सरकार ने कानून बनाए हैं, इस कानून के अनुसार किसान अब अपनी फसल को मंडियों के बाहर किसी भी व्यक्ति को बेच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत का सबसे बड़ा किसान संगठन कौन सा है?

किसानों का इस पर आरोप है कि सरकार इस कानून के आधार पर मंडियों को खत्म करना चाहती है. अगर ऐसा हुआ तो उनकों उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा. जिसके कारण पहले से भी बुरे हालातों पर जीनें को मजबूर किसानों की हालात और भी खराब हो जाएगी.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →