मिथुन राशि 2020 के लिए आने वाला समय दिवाली के बाद कैसा है?
मिथुन राशि में इस बार दीवाली के बाद लोगों के लिए अच्छा समय शुरू होने वाला है। हालांकि कुछ लोगों को इस दौरान संभलकर रहना होगा।
मिथुन राशि में इस बार दीवाली के बाद लोगों के लिए अच्छा समय शुरू होने वाला है। हालांकि कुछ लोगों को इस दौरान संभलकर रहना होगा। वैसे भी 20 नवंबर को गुरु का राशि परिर्वतन हो रहा है। इसके चलते भी लोगों के जीवन में बदलाव आएंगे। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि यह दीवाली आपके लिए क्या संदेश लेकर आई है।मिथुन राशि स्वामी बुध तुला राशि में सूर्य के साथ बैठकर बुधादित्य योग बना रहा है।

माह के उत्तरार्ध में वृश्चिक राशि में रहेगा। इस राशि के लिए यह माह बेहतरीन साबित होने वाला है। पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य के लिहाज से समय अनुकूल है। इस माह पारिवारिक समागम, परिवार में मांगलिक कार्य के साथ खर्च का समय भी रहेगा। आर्थिक तरक्की होगी। नए बिजनेस में हाथ आजमाना चाहते हैं तो जरूर करें, लाभ की संभावना बन रही है। नौकरी में बदलाव के लिए भी समय ठीक है।

बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए यही सही समय है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस माह आपकी कुछ यात्राएं भी हो सकती हैं। सरकारी सेवा क्षेत्र वालों को सम्मान मिल सकता है।मिथुन राशि वाले मानसिक रूप से काफी ऊर्जावान और निरंतर कार्य करने वाले होते हैं। ये हमेशा खुश रहते हैं और हर क्षेत्र में काम करने की क्षमता रखते हैं। थोड़े से जिद्दी होने के साथ-साथ व्यवहारकुशल और चतुर होते हैं।



