सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
संस्कृति

घर के दरवाजें पर लगाए घोड़े की नाल, फिर देखें चमत्कार

घर में सुख समृद्धि बनी रहे, इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, घर बनवाते समय ज्योतिष का सहारा लेते हैं।

घर के दरवाजें पर लगाए घोड़े की नाल, फिर देखें चमत्कार

घर में सुख समृद्धि बनी रहे, इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, घर बनवाते समय ज्योतिष का सहारा लेते हैं। घर का दरवाजा किस तरफ होगा इसकी भी खूब जांच परख के बाद, पेशी होती है। माना जाता है घर में सुख शांति बनायें रखने के लिए वास्तुशास्त्र का बहुत बड़ा योगदान होता है। आइये एक ऐसे वास्तु शास्त्र का नियम जानते है जिसे करने से घर में खुशहाली बनी रहेगी।

विज्ञापन

ऐसा कहा जाता है कि अगर घोड़े की नाल को घर के मुख्य दरवाजे पर लगायी जाए तो बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। जिससे घर में सुख शांति बनी रहती है। घोड़े की नाल को बहुत ही शुभ बताया गया है। इससे जुड़े कई फायदे भी हैं। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं-

अगर बात की जाए वास्तु शास्त्र के अनुसार तो घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार या लिविंग रूम के प्रवेश द्वार के बाहर की ओर लगाना सबसे बढियां होता है। जिन घरों का मुख्य दरवाजा उत्तर, उत्तर-पश्चिम या पश्चिम की दिशा में होता है उन लोगों को इसे दरवाजे के ऊपरी तरफ लगाना चाहिए। घोड़े की नाल लगाते हुए ध्यान रखें कि इसे शनिवार के दिन न लगाएं।

घोड़े के नाल से बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती है।

ज्योतिष और वास्तु शस्त्र के मुताबिक़ घोड़े की नाल बुरी शक्तियों को घर में घुसने नहीं देती है। इसलिए इसे घर के मेन गेट पर लगाया जाता है। जिन लोगों के घरों के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल लगी होती है। उन लोगों के घर को कभी भी किसी की बुरी नजर नहीं लगती है और घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।

घर के मुख्य दरवाजे पर में घोड़े की नाल होने से शनि देव के प्रकोप से बचा जा सकता है और घर में घोड़े की नाल लगाने से घर पर शनि देव की कृपा भी बनी रहती है। दरअसल लोहे की धातु और काला रंग शनि देव को काफी प्रिया है और इस वजह से घर में घोड़े की नाल होने से शनि देव की बुरी दृष्टि से घर के सदस्यों की रक्षा होती है।

अनाज की नहीं होती है कमी

इसके अलावा घोड़े की नाल को अनाज के डब्बे में रखा शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर घोड़े की नाल को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर अनाज के डब्बे में रख दिया जाए। तो घर में अनाज की कभी भी कमी नहीं होती है और रसोई घर हमेशा खानों की चीजों से भरा रहती है।

तिजोरी रहती है भरी

ज्योतिष के मुताबिक काले घोड़े की नाल को घर की तिजोरी में रखना काफी शुभ होता है और ऐसा करने से पैसों में बरकत होती है। शुक्रवार के दिन घोड़े की नाल को लाल कपड़े में लपेटकर अपने घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी रूपये पैसों की दरिद्रता नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक ने असेंबली स्पीकर को दिया फ्लाइंग किस, फिर दी सफाई

घर में घोड़े की नाल को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती हैं और घर में सुख और शांति बनी रहती है। इसके अलावा इसे घर में रखने से दुर्भाग्य भी हमेशा दूर रहता है।

घोड़े की नाल को घर के अलाव दुकान के बाहर भी लगाया जा सकता है। दुकान के बाहर इसे लगाने से व्यापार में तरक्की होती है और बिक्री एकदम से बढ़ जाती है। इसलिए आप चाहें तो इसे अपनी दुकान के बाहर भी लगा सकते हैं।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →