Advertising
<

होली 2021: कोरोना के समय में सुरक्षित होली कैसे खेले ?

426
कोरोना में होली
कोरोना में होली

भारत में होली के त्योहार का विशेष महत्व है. यह त्योहार आपसी प्यार-प्रेम का प्रतीक है. इसके साथ ही यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर भी देखा जा सकता है. लेकिन वर्तमान समय की बात करें, तो भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में कोरोनो महामारी जारी है. भारत में भी पीछले कुछ समय से इसके आँकड़ो में तेजी देखी गई है. यही कारण है कि इस बार होली के त्योहार पर कुछ विशेष सावधानियां अपनाने की जरूरत है. जिससे हमारी होली की खुशियों में कोई बाधा ना आए.

होली और करोना

इस बार होली खेलते समय कोशिश किजिएगा कि अपनी परिवार के साथ ही होली खेलें. इसके अलावा मास्क का प्रयोग करना ना भूलें तथा कोशिश किजिएगा कि ज्यादा घर से बाहर ना निकलें, लेकिन यदि बाहर जा भी रहे हैं, तो अपने हाथों को बार बार सेनेटाइजर से धोते रहें. जिससे कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी तथा हम और हमारे अपने सभी स्वस्थ रहेगें.

होली

इस बार कोरोना महामारी को इग्नोर ना करें तथा कईं बाहर पार्टी में ना जाएं. होली पर पानी की जगह सूखे रंग का ही प्रयोग करें. जहां तक कोरोना वायरस की बात है, तो यह आंख , नाक के द्वारा हमारे शरीर के अंदर जा सकता है, तो शरीर के इन अंगो पर रंग ना लगाएं. जब भी आप अपने दोस्तों से मिलते हैं, तो हाथ ना मिलाएं. कहा भी जाता है कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी.

यह भी पढ़ें : लंका में रहते हुए सीता माता को भूख क्यों नहीं लगती थी ?

इस बार 2021 में होली के त्योहार पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. जिससे हम और हमारा परिवार सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें. भीड़ वाले इलाकों में ना जाएं और घर पर परिवार के साथ होली खेलें. तभी हम इस त्योहार का आनंद ले पाएंगें. याद रखना है कि कोरोना को हराना है, त्योहार भी खुशियों के साथ मनाना है.