शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
महाराष्ट्र

दिशा सालियान मामला: भाजपा विधायक राम कदम का आरोप, उद्धव सरकार ने की थी केस दबाने की कोशिश

भाजपा विधायक राम कदम ने महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे सरकार पर दिशा सालियान मौत मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि पिछली सरकार ने जानबूझकर इस मामले की अनदेखी की और पुलिस ने कुछ…

दिशा सालियान मामला: भाजपा विधायक राम कदम का आरोप, उद्धव सरकार ने की थी केस दबाने की कोशिश
(फोटो: IANS)

भाजपा विधायक राम कदम ने महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे सरकार पर दिशा सालियान मौत मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि पिछली सरकार ने जानबूझकर इस मामले की अनदेखी की और पुलिस ने कुछ लोगों को बचाने के लिए इसे दबाने का प्रयास किया। समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार किसी को बचाना नहीं चाहती थी, तो उस समय मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया?

विज्ञापन

यह मामला एक बार फिर तब सुर्खियों में आया जब सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने दिशा के पिता सतीश सालियान के बयान के आधार पर FIR दर्ज की। दिशा सालियान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं।

जांच पर उठाए गंभीर सवाल

राम कदम ने दावा किया कि दिशा के पिता ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए बार-बार न्याय की गुहार लगाई थी। कदम के अनुसार, पिता ने यह भी कहा था कि मरने से पहले उनकी बेटी को प्रताड़ित किया गया और उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म का भी संदेह जताया था। कदम ने सवाल किया, “इन सबके बावजूद, तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार ने आंखें मूंद लीं, जबकि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश करती नजर आई। उस समय मामला क्यों दर्ज नहीं किया गया?”

भाजपा विधायक ने एक स्टिंग ऑपरेशन का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम के समय मौजूद एक व्यक्ति ने बताया था कि दिशा के शरीर पर चोट और खरोंच के कई निशान थे। उन्होंने पूछा कि इन तथ्यों के बावजूद केस दर्ज क्यों नहीं हुआ और इसे CBI को क्यों नहीं सौंपा गया?

सुप्रिया सुले के बयान की आलोचना

राम कदम ने इस मामले पर सांसद सुप्रिया सुले के बयान की भी आलोचना की। उन्होंने सवाल किया कि क्या सुप्रिया सुले खुद को न्यायपालिका से ऊपर समझती हैं और क्या वह चाहती हैं कि अदालत इस मामले की सुनवाई न करे? कदम ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और पिछली सरकार ने सही सवाल नहीं उठाए, इसीलिए आज वह जांच के घेरे में है।

इनपुट: IANS

N

News4Social महाराष्ट्र डेस्क

News4Social महाराष्ट्र डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से महाराष्ट्र से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →