रविवार, 2 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

सिएटल: फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

अमेरिका के सिएटल शहर में रविवार शाम एक लोकप्रिय फूड फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह घटना शहर के मशहूर मनोरंजन केंद्र…

सिएटल: फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
(फोटो: IANS)

अमेरिका के सिएटल शहर में रविवार शाम एक लोकप्रिय फूड फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह घटना शहर के मशहूर मनोरंजन केंद्र 'सिएटल सेंटर' में आयोजित 'बाइट ऑफ सिएटल' फेस्टिवल में हुई।

विज्ञापन

सिएटल फायर डिपार्टमेंट ने पुष्टि की है कि गोलीबारी में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में एक दो साल का बच्चा, एक 23 वर्षीय युवक और दो महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर ले जाया गया। इसके अलावा, एक 40 वर्षीय महिला को मामूली चोटें आईं, जिनका मौके पर ही इलाज किया गया और उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।

घायलों की स्थिति और जांच

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, भर्ती कराई गई एक महिला की हालत गंभीर है और उनकी सर्जरी की जा रही है, जबकि अन्य मरीजों की स्थिति स्थिर बताई गई है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को खाली करा लिया गया। पुलिस ने जांच पूरी होने तक आम लोगों को सिएटल सेंटर से दूर रहने की सलाह दी है।

पुलिस ने अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी या गोलीबारी के संभावित कारणों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। अमेरिकी मीडिया सीएनएन ने अपने एक सहयोगी के हवाले से बताया कि मौके पर मौजूद कुछ चश्मदीदों ने 7-8 गोलियों की आवाज सुनने की बात कही, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई।

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं

यह घटना अमेरिका में हुई एक और गोलीबारी के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है। इससे पहले 19 जुलाई को एरिजोना राज्य के टक्सन शहर में हुई एक मास शूटिंग में संदिग्ध समेत दस लोग घायल हो गए थे। 'बाइट ऑफ सिएटल' शहर के सबसे पुराने और पसंदीदा फूड फेस्टिवल्स में से एक है और यह जिस सिएटल सेंटर में हो रहा था, वह क्लाइमेट प्लेज एरिना और मशहूर स्पेस नीडल जैसे कई आकर्षणों का केंद्र है।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →