गुरूवार, 20 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
इकोनॉमी

SBI खाताधारक ध्यान दें: महीने में 4 बार से ज़्यादा कैश निकालने पर अब लगेगा ₹15 का शुल्क

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बेसिक बचत बैंक जमा (BSBD) खाताधारकों के लिए नकद निकासी के नियम बदल गए हैं। अब एक महीने में चार बार मुफ्त निकासी की सीमा पार करने के बाद हर अगले ट्रांजैक्शन पर 15 रुपये और…

SBI खाताधारक ध्यान दें: महीने में 4 बार से ज़्यादा कैश निकालने पर अब लगेगा ₹15 का शुल्क
(फोटो: IANS)

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बेसिक बचत बैंक जमा (BSBD) खाताधारकों के लिए नकद निकासी के नियम बदल गए हैं। अब एक महीने में चार बार मुफ्त निकासी की सीमा पार करने के बाद हर अगले ट्रांजैक्शन पर 15 रुपये और जीएसटी का शुल्क देना होगा। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, बैंक ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए इस बदलाव की जानकारी दी।

विज्ञापन

एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि यह नया शुल्क सिर्फ नकद निकासी पर लागू होगा। बैंक के अनुसार, ग्राहकों के लिए सभी तरह के डिजिटल लेनदेन पहले की तरह पूरी तरह मुफ्त और बिना किसी रोक-टोक के जारी रहेंगे।

AEPS लेनदेन पर भी नया नियम

इस बदलाव के साथ ही, बैंक ने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AEPS) से होने वाले लेनदेन को लेकर भी एक अहम संशोधन किया है। पहले, AEPS के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन को महीने के चार मुफ्त लेनदेन की गिनती में शामिल नहीं किया जाता था। अब इस छूट को खत्म कर दिया गया है, यानी AEPS से की गई निकासी भी चार मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा में ही गिनी जाएगी।

बैंक के तिमाही नतीजे

इस घोषणा के साथ ही बैंक ने अपने वित्तीय नतीजों की भी जानकारी दी। वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में एसबीआई का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 10.23% बढ़कर 21,121.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 19,160.44 करोड़ रुपये था।

इसी अवधि में बैंक की ब्याज से होने वाली आय 8.5% बढ़कर 1,27,896.46 करोड़ रुपये हो गई, जबकि कुल आय 6.2% की बढ़ोतरी के साथ 1,43,819.15 करोड़ रुपये दर्ज की गई। वहीं, बैंक का कुल खर्च भी 5.2% बढ़कर 1,10,289.97 करोड़ रुपये हो गया।

इनपुट: IANS

N

News4Social बिज़नेस डेस्क

News4Social बिज़नेस डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से कारोबार और अर्थव्यवस्था से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →