गुरूवार, 23 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश

अयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: 7 आरोपियों से SIT ने बरामद किए करीब 80 लाख रुपये, कोर्ट में हुआ खुलासा

अयोध्या में श्री राम मंदिर के दान और चढ़ावे में हुई हेराफेरी के मामले में विशेष जांच टीम (SIT) की पड़ताल जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। जांच के दौरान अब तक 8 में से 7 आरो

अयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: 7 आरोपियों से SIT ने बरामद किए करीब 80 लाख रुपये, कोर्ट में हुआ खुलासा
(फोटो: IANS)

अयोध्या में श्री राम मंदिर के दान और चढ़ावे में हुई हेराफेरी के मामले में विशेष जांच टीम (SIT) की पड़ताल जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। जांच के दौरान अब तक 8 में से 7 आरोपियों से कुल 79.85 लाख रुपये की नकदी बरामद की जा चुकी है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, SIT द्वारा अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों से यह खुलासा हुआ है कि मंदिर के कर्मचारियों ने एक-दूसरे से साठगांठ कर रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया और चढ़ावे की रकम से अपनी जेबें भरीं।

विज्ञापन

हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि मंदिर से करोड़ों रुपये और कीमती सामान की चोरी हुई है, लेकिन आधिकारिक रिकॉर्ड में फिलहाल 79.85 लाख रुपये के गबन का मामला दर्ज किया गया है।

किस आरोपी से कितनी रकम हुई बरामद?

अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, सबसे बड़ी बरामदगी आरोपी अविनाश शुक्ला से हुई है, जिसके पास से 20.39 लाख रुपये जब्त किए गए। पुलिस को उसके पास से डॉलर और कुछ अन्य विदेशी मुद्राएं भी मिली हैं। जब्त की गई नकदी में 500, 200, 50, 20 और 10 रुपये के नोटों की बड़ी संख्या इस ओर इशारा करती है कि यह रकम मंदिर के चढ़ावे से ही जुटाई गई थी।

अन्य आरोपियों से बरामदगी का ब्यौरा इस प्रकार है:

  • करुणेश पांडे: 18.07 लाख रुपये
  • अनुकल्प मिश्रा: 16.82 लाख रुपये
  • लवकुश मिश्रा: 14.25 लाख रुपये
  • रामाशंकर मिश्रा: 7.32 लाख रुपये और कुछ चांदी जैसी सफेद धातु
  • मनीष कुमार यादव: 2 लाख रुपये
  • राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव: 1 लाख रुपये

अब तक 8 लोग गिरफ्तार

SIT के गठन के बाद इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रामशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव हैं। इन सभी पर राम मंदिर की दान पेटियों से नकदी और कीमती सामान की हेराफेरी की साजिश रचने का आरोप है।

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →