गुरूवार, 13 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल

दुर्गापुर: नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, ओडिशा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में नाबालिग स्कूली छात्रों को बहला-फुसलाकर उनसे रक्तदान कराने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी कि मुख्य…

दुर्गापुर: नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, ओडिशा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार
(फोटो: IANS)

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में नाबालिग स्कूली छात्रों को बहला-फुसलाकर उनसे रक्तदान कराने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी कि मुख्य आरोपी किंगशुक मुखर्जी को पड़ोसी राज्य ओडिशा से पकड़ा गया। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, किंगशुक इस घटना के बाद से ही दुर्गापुर स्थित अपने घर से फरार था और ओडिशा में छिपा हुआ था।

विज्ञापन

यह मामला अगस्त महीने की शुरुआत में सामने आया था, जब दुर्गापुर के एक निजी स्कूल के कुछ नाबालिग छात्रों को पैसों का लालच देकर बिधाननगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया और उनका खून निकाल लिया गया। मामला उजागर होने के बाद दुर्गापुर पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच में कैसे सामने आए नाम

जांच के दौरान सबसे पहले स्कूल के एक पूर्व छात्र देबप्रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आया। आरोप है कि उसी ने पैसों का लालच देकर नाबालिगों को अस्पताल पहुंचाया था। पूछताछ में देबप्रिया ने दावा किया कि उसे इस काम के लिए दूसरों ने रखा था।

इसके बाद पुलिस की जांच में तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) के सदस्य अमित प्रसाद यादव और मालदा निवासी मोहम्मद हबीबुल्लाह का नाम भी जुड़ गया, जो बिधाननगर के एक होटल में काम करता था। इन तीनों को पुलिस ने 6 अगस्त को एक छापेमारी में गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन्हीं से हुई पूछताछ के बाद इस पूरे षड्यंत्र में किंगशुक मुखर्जी की अहम भूमिका का खुलासा हुआ।

पुलिस जांच और राजनीतिक प्रतिक्रिया

पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि नाबालिगों को रक्तदान के लिए कैसे मनाया गया, उन्हें अस्पताल तक कौन ले गया और क्या इस अपराध के पीछे कोई बड़ा संगठित गिरोह काम कर रहा है। वहीं, इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दुर्गापुर पूर्व से भाजपा विधायक चंद्र शेखर बनर्जी ने कहा कि पुलिस बिना किसी भेदभाव के जांच कर रही है और इस गंभीर अपराध में शामिल सभी लोगों को सजा मिलेगी।

इनपुट: IANS

N

News4Social पश्चिम बंगाल डेस्क

News4Social पश्चिम बंगाल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से पश्चिम बंगाल से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →