शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

लगभग एक दशक बाद फिर शुरू हुई भारत से बांग्लादेश को यात्री कोच की सप्लाई

करीब दस साल के अंतराल के बाद, भारत ने एक बार फिर बांग्लादेश को यात्री कोच की आपूर्ति शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इस नई शुरुआत के तहत 19 आधुनिक ब्रॉड-गेज कोच का पहला जत्था दर्शना सीमा…

लगभग एक दशक बाद फिर शुरू हुई भारत से बांग्लादेश को यात्री कोच की सप्लाई
(फोटो: IANS)

करीब दस साल के अंतराल के बाद, भारत ने एक बार फिर बांग्लादेश को यात्री कोच की आपूर्ति शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इस नई शुरुआत के तहत 19 आधुनिक ब्रॉड-गेज कोच का पहला जत्था दर्शना सीमा के रास्ते बांग्लादेश भेजा जा रहा है। इन कोचों की डिलीवरी से बांग्लादेश की रेल सेवाओं, विशेषकर पद्मा रेल ब्रिज से जुड़ी सेवाओं की क्षमता और विश्वसनीयता में सुधार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

यह आपूर्ति उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत बांग्लादेश रेलवे कुल 200 नए यात्री कोच खरीद रहा है। इन 19 कोचों का निर्माण पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) में किया गया है। इस खेप में 3 एसी स्लीपर कोच, 3 एसी चेयर कार, 11 नॉन-एसी चेयर कार और 2 पावर कार शामिल हैं।

परियोजना की लागत और समझौता

इस पूरी परियोजना की अनुमानित लागत 1,704.66 करोड़ बांग्लादेशी टका है। इसके वित्तपोषण में यूरोपीय निवेश बैंक (ईआईबी) की अहम भूमिका है, जिससे करीब 1,331 करोड़ टका का ऋण मिलने की उम्मीद है। मई 2024 में बांग्लादेश रेलवे और भारत की सरकारी कंपनी RITES लिमिटेड के बीच लगभग 1,205.54 करोड़ टका का एक समझौता हुआ था। बांग्लादेश सरकार और यूरोपीय निवेश बैंक मिलकर इस खरीद का वित्तपोषण कर रहे हैं।

डिलीवरी और तकनीकी सहयोग

समझौते के मुताबिक, भारतीय कंपनी RITES न सिर्फ कोच की आपूर्ति करेगी, बल्कि डिजाइन, स्पेयर पार्ट्स और प्रशिक्षण से जुड़ी तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगी। कोच की सप्लाई और उन्हें चालू करने के लिए 36 महीने का समय निर्धारित है, जिसके बाद 24 महीने की वारंटी अवधि भी होगी। गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने 2015-16 में बांग्लादेश रेलवे को 120 कोच की डिलीवरी दी थी। बांग्लादेश रेलवे का लक्ष्य इन 200 नए कोचों के ज़रिए अपने पुराने बेड़े को बदलना और यात्रियों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाना है।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →