मंगलवार, 18 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

इंडोनेशिया: सुमात्रा के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

इंडोनेशिया में मंगलवार को एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। देश के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में नियास द्वीप के पास 6.1 तीव्रता का यह भूकंप आया। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, देश की मौसम…

इंडोनेशिया: सुमात्रा के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं
(फोटो: IANS)

इंडोनेशिया में मंगलवार को एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। देश के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में नियास द्वीप के पास 6.1 तीव्रता का यह भूकंप आया। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

एजेंसी ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:02 बजे आया था। इसका केंद्र साउथ नियास रीजेंसी से लगभग 147 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 29 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस भूकंप से सुनामी आने की कोई आशंका नहीं है। सिंहुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

हालिया भूकंप से भारी तबाही

यह भूकंप इस महीने की शुरुआत में आए एक और शक्तिशाली भूकंप के बाद आया है, जिसने देश में भारी तबाही मचाई थी। इंडोनेशिया के ईस्ट नुसा तेंगारा (NTT) प्रांत में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (BNPB) ने सोमवार को बताया था कि उस भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई थी। BNPB के प्रिवेंशन डिप्टी अब्दुल मुहरी ने जानकारी दी थी कि मौमंगराई रीजेंसी में 26, ईस्ट मंगराई में 24, नागेकेओ में आठ, सिक्का में चार और एंडे, वेस्ट मंगराई व नगाडा में दो-दो लोगों की मौत हुई। इस आपदा में 213 अन्य लोग घायल भी हुए थे।

राहत और बचाव कार्य

अधिकारियों के अनुसार, 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद से कम से कम 1,576 आफ्टरशॉक दर्ज किए गए थे। इस भूकंप से 914 घरों को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि 443 अन्य घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। इसके अलावा 93 शिक्षण केंद्र, 36 स्वास्थ्य केंद्र और 38 सरकारी कार्यालयों को भी नुकसान हुआ।

प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगगराई और नागेकेओ में दो अस्थाई फील्ड अस्पताल बनाए हैं और चिकित्सा दलों को तैनात किया है। वहीं, इंडोनेशियाई सेना दुर्गम क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने में मदद कर रही है। सरकार ने 15 अगस्त को आए भूकंप के बाद 14 दिनों की आपातकालीन प्रतिक्रिया स्थिति भी घोषित कर दी थी।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →