गुरूवार, 9 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पहले भ्रष्टाचारी जेल जाते थे, अब बीजेपी में जाते हैं- हार्दिक

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बीजेपी के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला है। जी हां, हार्दिक बीजेपी की केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं।

पहले भ्रष्टाचारी जेल जाते थे, अब बीजेपी में जाते हैं- हार्दिक
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बीजेपी के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला है। जी हां, हार्दिक बीजेपी की केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। आइये खबर पर एक नजर डालते है... गुजरात चुनाव सर पर है, ऐसे में गुजरात की राजनीति आग की तरह ऊबल रही है। कांग्रेस और बीजेपी में सियासी जंग जारी है। आपको बता दें कि इन सबके बीच हार्दिक पटेल ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। पहले भ्रष्टाचारी जेल जाते थे, अब बीजेपी में जाते हैं- हार्दिक पाटीदार नेता ने मोदी सरकार पर व्यंग्य कसा है। हार्दिक ने ट्वीट करते हुए कहा कि पहले जो लोग भ्रष्टाचार करते थे, वो जेल जाते थे लेकिन अब जो भ्रष्टाचार करते है, वो बीजेपी में जाते है। एक तरफ पीएम मोदी ये कहते हुए नहीं थकते है कि बीजेपी की सरकार आने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगा है, लेकिन हार्दिक की बातों पर गौर किया जाए तो लगाम तो है, लेकिन भ्रष्टाचार करने वाले बीजेपी में शामिल हो रहे है।   आपको बता दें कि हार्दिक ने ट्वीट करते हुए कहा कि पहले जेल जाते थे, और अब लोग बीजेपी में जा रहे है, वाकई देश नहीं देश के नेता बदल रहे है।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →