बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

गुजरात: जब तीन बेटों की मौत के कारण बर्थडे पार्टी बदल गयी मातम में

कभी कभी जश्न मातम में बदल जाता है। ऐसा देखा गया है कि मात्र एक छोटी बहस के कारण झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि यह हिंसक हो जाता है। ऐसा ही एक वाक़या हुआ है गुजरात में।

गुजरात: जब तीन बेटों की मौत के कारण बर्थडे पार्टी बदल गयी मातम में

कभी कभी जश्न मातम में बदल जाता है। ऐसा देखा गया है कि मात्र एक छोटी बहस के कारण झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि यह हिंसक हो जाता है। ऐसा ही एक वाक़या हुआ है गुजरात में। जहाँ एक बर्थडे पार्टी मातम में बदल गयी है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला-

विज्ञापन

गुजरात में एक पुलिस कांस्टेबल ने रविवार को अपनी पत्नी के साथ बहस के बाद 3 से 8 साल की उम्र के बीच के अपने तीन नाबालिग बेटों की हत्या कर दी। आरोपी कांस्टेबल ने बाद में अपने जुर्म के लिए आत्मसमर्पण कर दिया और घटना की सूचना दी। पति पत्नी बड़े बेटे का जन्मदिन मना रहे थे।

कांस्टेबल सुखदेव सियाल ने अपनी पत्नी को अपने पुलिस क्वार्टर के एक कमरे में बंद कर दिया और बाद में अपने तीन बेटों का गला काट दिया।

नाबालिग बच्चों की पहचान खुशाल (8), उद्धव (5) और मनमीत (3) के रूप में की गई।

हत्या के बाद, कांस्टेबल ने पुलिस स्टेशन में फोन किया और उन्हें इस घटना के बारे में सूचित किया जिसके बाद अधिकारियों के एक दल ने उनके निवास पर धावा बोला।

क्राइम स्पॉट पर पहुंचने पर, अधिकारियों ने सियाल की पत्नी को कमरे से बाहर निकाला और आरोपी को घर के एक कोने में चाकू के साथ बैठा पाया। उसके 3 बेटों के खून घर के चारों तरफ पड़े हुए थे। उनके शव खून से लथपथ पड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें: अपने कर्मों से कंस और शकुनी जैसे मामाओं को भी छोड़ा पीछे

सियाल ने पुलिस को बताया, "हम अपने बड़े बेटे का जन्मदिन मना रहे थे, और अचानक मेरे और मेरी पत्नी के बीच एक बड़ी बहस छिड़ गई।"

पुलिस अधीक्षक जयपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि कांस्टेबल सुखदेव सियाल को अब गिरफ्त में ले लिया गया है।

विषयगुजरात
PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →