गूगल ने डूडल बनाकर दी भारत की पहली गायिका को श्रद्धान्जली

465

हिंदुस्तान एक ऐसा राष्ट्र है जो जितना अपने स्वन्तन्त्रता सैनानियों की वजह से प्रसिद्द है ,उतना ही अपनी कला और कलाकारों की वजह से है |हिंदुस्तान की मिट्टी से एक खुशबु आती है ,यह खुशबु है हमारे हिंदुस्तान के संगीत,साहित्य की कला की |हिन्दुस्तानी संगीत शुरू से ही बहुत प्रसिद्द रहा है |हमारे यहाँ तानसेन जैसे दिग्गज गायक हुए जब वो गाते थे तो दिए खुद ब खुद जल जाते थे |उनके मेघ राग गाते ही मेघ बरसने लगते |

भारत की पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार थी ”गौहर जान”
हम सब भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर जानते है |लता जी अपने आप संगीत का एक विद्यालय है,लेकिन कभी आपने सोचा है कि भारत की पहली रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट कौन थी ? “गौहर जान” जी हाँ ,गौहर जान भारत की पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार |आज उनके 145वें सालगिरह के मौके पर गूगल ने डूडल बना कर उन्हें ट्रिब्यूट दिया |

google doodle celebrates gauhar jaan birthday indian first recording superstar 1 news4social 1 -

एंजलिना योवर्ड था असली नाम
आज ही के दिन सन 1893 को जन्मी थी भारतीय सिनेमा की मशहूर गायिका, भारत की पहली रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट जिनका असली नाम एंजलिना योवर्ड था |एंजलिना योवर्ड हिंदुस्तान की पहली ऐसी गायिका थी जिन्होंने भारतीय संगीत के इतिहास में  गानों की रिकॉर्डिंग कराइ थी , इसी के कारण जौहर खान को हिंदुस्तान की पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार का दर्जा मिला है |

गूगल ने डूडल बनाकर दिया ट्रिब्यूट
भारतीय शास्त्रीय संगीत को शिखर पर पहुँचाने वाली “गौहर जान” अपनी असल जिंदगी में शोषण का शिकार हुई थी|आपको बता दें कि जान अपने बचपन में शोषण का शिकार हुई थी |13 साल की उम्र में गौहर जान का बलात्कार हुआ था| इस हादसे से उभरने के लिए गौहर ने संगीत की दुनिया में कदम रखा |संगीत के दुनिया में अपना सिक्का ज़माने वाली गौहर का सितारा बुलंदियों तक चमका |गौहर की कहानी उस दौर की उन महिलाओं की कहानी की तरह थी जो शोषण और धोखाधड़ी की कहानी थी |गौहर जान की जिंदगी की कहानी को लेखक विक्रम संपथ ने सालों की रिसर्च के बाद अपनी किताब “माय नाम इज़ गौहर जान” के ज़रिये दुनियां के सामने रखा |