आज गूगल का बड़ा इवेंट, गूगल पिक्सल 2 होगा लॉन्च

256

गूगल आज अपना सबसे बड़ा इवेंट करेगा | जिसमे वो गूगल पिक्सल के दो नए वर्जन लॉन्च कर सकता है | पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल ये नए स्मार्टफोन्स लॉन्च हो सकते है | साथ ही गूगल कुछ नए प्रोडक्ट भी लॉन्च कर सकता है | गूगल का पिक्सल 2 ऐपल के नए आईफोन 8, 8 प्लस और ऐपल के फ्लैगशिप फोन आईफोन एक्स को कड़ी टक्कर देगा | साथ ही सैमसंग के गैलेक्सी S8, S8 प्लस और नोट 8 से भी गूगल पिक्सेल 2 का सीधा मुकाबला होगा | भारतीय समय नुसार इवेंट रात को 9:30 बजे शुरू होगा |

गूगल ने नए पिक्सेल फोन्स के बारे मे कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है | लेकिन पिक्सेल 2 फोन के स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर लिक हो गए है | अब ये कहा नहीं जा सकता की लिक हुए फीचर्स ही पिक्सेल में शामिल होंगे | बताया जा रहा है की गूगल के दो पिक्सल फोन में से एक फोन एचटीसी ने बनाया है | कुछ ही दिन पहले गूगल ने एचटीसी को ख़रीदा था |

पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल इन दोनों में स्क्रीन, रैम, प्रोसेसर, कैमरा का डिफ़रंस हो सकता है | पिक्सल 2 एक्सएल की डिजाईन ऐपल के फ्लैगशिप मॉडल आईफोन एक्स जैसी हो सकती है | पिक्सल 2 एक्सएल की स्क्रीन भी बेझल लेस हो सकती है | साथ ही इसकी कीमत आईफोन एक्स के बराबर याने के 90,000 से 1,00,000 रूपए तक हो सकती है | पिक्सल 2 में कॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और दो स्टोरेज ऑप्शन होने की आशंका है | जिसमे 64 जीबी और 128 जीबी का ऑप्शन मिल सकता है |

इसके साथ ही नए पिक्सल 2 में यूजर इंटरफेस भी नया दिया जाएगा | गूगल के नए फोन में ऐन्ड्रॉइड की नई वर्जन ओरिओ भी साथ में आएगी | पिक्सल 2 एक्सएल का ऐस्पेक्ट रेशो 18:9 होने की आशंका है | पिक्सल 2 में स्टैन्डर्ड 16:9 ऐस्पेक्ट रेशो रहेगा | गूगल पिक्सल 2 की कीमत 40,000 से 60,000 रुपये के बीच हो सकती है और पिक्सल 2 एक्सएल की कीमत 60,000 से 90,000 रुपये तक हो सकती है |

इसके अलावा गूगल अपने नए स्मार्ट स्पीकर गूगल होम मिनी को भी लॉन्च कर सकता है | ये एक पोर्टेबल स्पीकर होगा | साथ ही गूगल नया क्रोमबुक भी लॉन्च कर सकता है जिसका नाम बदलकर पिक्सलबुक रखा जा सकता है | गूगल नए वर्च्युअल रिअलिटी डे ड्रीम हेडसेट भी लॉन्च कर सकता है जिसके साथ एक कंट्रोलर भी आएगा |