शनिवार, 4 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Social Media News

धोखाधड़ी: गलत सर्च कर दिया और महिला का उड़ गया पूरा बैंक बैलेंस

आए दिन विकसित होती टेक्नोलॉजी के बीच कुछ हैकर्स और गिरोहों ने गूगल जैसे सर्च प्लेटफॉर्म को भी अपना हथियार बना लिया है और लोगों की मेहनत की कमाई में सेंधमारी…

धोखाधड़ी: गलत सर्च कर दिया और महिला का उड़ गया पूरा बैंक बैलेंस

आए दिन विकसित होती टेक्नोलॉजी के बीच कुछ हैकर्स और गिरोहों ने गूगल जैसे सर्च प्लेटफॉर्म को भी अपना हथियार बना लिया है और लोगों की मेहनत की कमाई में सेंधमारी करके उन्हें लूट रहे हैं। एक मामला सामने आया है जहां एक महिला ने गूगल पर कुछ सर्च किया और अपना बैंक बैलेंस गंवा दिया।

विज्ञापन

पूरा मामला बैंगलुरू कहा है। जहां एक महिला कि बेंगलुरू की इस महिला को जब जोमैटो ऐप पर कस्टमर केयर का नंबर नहीं मिला उसने गूगल सर्च किया था। यहां से जो नंबर मिला उस पर महिला ने कॉल किया। रिफंड रिक्वेस्ट देने के चक्कर में महिला ने अपने बैंक एकाउंट की सारी जानकारी दे दी और पलक झपकते कुछ ही मिनटों में उनका बैंक बैलेंस उड़ गया। दरअसल जो नंबर महिला को मिला था वह फर्जी था। इस महिला का सारा बैंक बैलेंस उड़ गया। मगर दूसरे मामले में एक महिला इसका शिकार होने से बच गई।

  • Google

 ये दूसरा मामला तमिलनाडु के चेन्नई की एक महिला से जुड़ा है। लेकिन यहां पर महिला फर्जी नंबर के चक्कर में धोखाधड़ी का शिकार होते-होते बच गई। दरअसल नंबर पर कॉल करने पर उधर से महिला को एकाउंट का पासवर्ड बताने के लिए कहा गया था। महिला को शक हुआ और उसने गलत नंबर बता दिया। इसके बाद उनके नंबर पर मैसेज आया कि 5000 और 10000 रुपए के दो ट्रांसजैक्शन फेल हो गए है।

इसके अलावा ऐसा ही एक मामला मुंबई से भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि फ्रॉड करने वालों ने गूगल सर्च पर ईपीएफओ ऑफिस का नंबर बदल दिया था। जब लोग उस नंबर पर कॉल करते तो उनके बैंक सिक्रेट डिटेल पूछकर उनके एकाउंट से पैसे गायब कर देते थे।

कुछ महीने पहले अमूल ने गूगल को एक कानूनी नोटिस भेजा था। अमूल का आरोप था कि सितंबर 2018 के बाद से गूगल सर्च विज्ञापनों का इस्तेमाल करते हुए फर्जी वेबसाइट्स ऊल पार्लर और डिस्ट्रिब्यूट्रर्स को लेकर फर्जी कैंपेन चला रहे हैं।

वहीं, गूगूल ने अब इन शिकायतों का संज्ञान लिया है और फिलहाल गूगल पर फोन नंबर एडिट करने का विकल्प मौजूद है। इसलिए जरूरी है कि ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही नंबर ले। साथ ही किसी भी तरह से अपने बैंक एकाउंट की जानकारी शेयर न करें।

ये भी पढ़ें : Google और फेसबुक इन्कॉग्निटो मोड में भी पोर्न देखने वालों पर इस तरह से रखते है नज़र

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →