मंगलवार, 8 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: गोंदिया में ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर, बालाघाट के 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

महाराष्ट्र के गोंदिया-बालाघाट मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के 3 मजदूरों की जान चली गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा…

महाराष्ट्र: गोंदिया में ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर, बालाघाट के 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल
(फोटो: IANS)

महाराष्ट्र के गोंदिया-बालाघाट मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के 3 मजदूरों की जान चली गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को उस समय हुआ जब काम के लिए हैदराबाद जा रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप गाड़ी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे का शिकार हुए सभी लोग मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घायलों का इलाज जारी

हादसा गोंदिया के नागरा इलाके में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि वाहन में फंसे घायलों को निकालकर फौरन गोंदिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

अगस्त में सतारा में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त महीने में भी महाराष्ट्र के सतारा में इसी तरह का एक भीषण हादसा हुआ था। पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर शिरवल सीमा में एक तेज रफ्तार कार ने ट्रक को टक्कर मार दी थी, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस हादसे के मृतकों की पहचान वेदांत अर्जुन वारिंगे (19), सोनलिंग धीरेंद्र ठाकुर (19), आदित्य बालासाहेब गरुड़ (19) और निखिल बालू राउत (20) के रूप में हुई थी।

इनपुट: IANS

N

News4Social महाराष्ट्र डेस्क

News4Social महाराष्ट्र डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से महाराष्ट्र से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →