सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जबलपुर में लड़की को पेट्रोल डालकर जलाया, 80% झुलसी

महिलाओ के खिलाफ अपराधों पर रोक के लिए देश में कितनी आवज क्यों न उठे, या कितने भी कानून बन जाए. लेकिन अपराधी अपराध करने से बाज नहीं आते है.

जबलपुर में लड़की को पेट्रोल डालकर जलाया, 80% झुलसी

महिलाओ के खिलाफ अपराधों पर रोक के लिए देश में कितनी आवज क्यों न उठे, या कितने भी कानून बन जाए. लेकिन अपराधी अपराध करने से बाज नहीं आते है. और दिन पर दिन इन अपराधियों के हौसले भी बुलंद होते जा रहें है. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर हिनोटिया गांव में 18 साल की एक लड़की को पेट्रोल डालकर जला दिया गया.

विज्ञापन

हिनोटिया गांव में 18 साल की एक लड़की को पेट्रोल डालकर जला दिया गया. 80 फीसदी जली अवस्था में लड़की को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. ये वारदात बालखेड़ा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले गांव हिनोटिया में सोमवार देर शाम को हुई. फिलहाल जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने लड़की की हालत को अभी भी नाजुक कहा है.

वहीं डीएसपी रोहित केशरवानी ने कहा है कि पुलिस को इस वारदात की सूचना मिली है तत्काल पुलिस टीम हनोटिया गांव भेजी गई है. पीड़ित लड़की के भाई ने कहा जब अपराधी ने हमला किया वह घर पर ही था. लड़की के भाई ने अपनी शिकायत में 8 कथित हमलावारों में से 4 की पहचान की है.

लड़की के भाई ने अपनी शिकायत में 8 कथित हमलावरों में से 4 की पहचान की है. लड़की के घरवालों का आरोप है कि हमलावरों को उनके ही एक करीबी रिश्तेदार ने भेजा था. इस रिश्तेदार से लड़की के घरवालों का संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, रिश्तेदारों से पूछताछ चल रही है.

यह भी पढ़ें : ब्रेकअप की वजह से चोर के गिरोह का हुआ भंडाफोड़, जानें पूरी कहानी-

फिलहाल पुलिस प्रेम संबंध के पहलू की भी जांच कर रही है. हालांकि लड़की का बयान दर्ज किया जाना बाकी है. लड़की की हालत सुधरने पर ही ये बयान दर्ज किया जाना संभव हो पाएगा.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →