गुरूवार, 24 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
दिल्ली

दिल्ली: गणेश विसर्जन के लिए सरकार की विशेष तैयारी, नदियों को बचाने के लिए बनाए 81 कृत्रिम तालाब

गणेश उत्सव के समापन के साथ ही दिल्ली में विसर्जन की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक विशेष पहल की है, जिसके तहत शहर के अलग-अलग जिलों में 81 कृत्रिम तालाब…

दिल्ली: गणेश विसर्जन के लिए सरकार की विशेष तैयारी, नदियों को बचाने के लिए बनाए 81 कृत्रिम तालाब
(फोटो: IANS)

गणेश उत्सव के समापन के साथ ही दिल्ली में विसर्जन की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक विशेष पहल की है, जिसके तहत शहर के अलग-अलग जिलों में 81 कृत्रिम तालाब बनाए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ गणपति का विसर्जन कर सकें और साथ ही नदियों की स्वच्छता भी बनी रहे।

विज्ञापन

इसके अलावा, सरकार ने खंडित मूर्तियों और पूजा की अन्य पवित्र सामग्री के सम्मानजनक निपटान के लिए भी एक व्यवस्था की है। पूरे शहर में 250 से ज़्यादा विशेष 'विसर्जन पात्र' स्थापित किए जा रहे हैं। ये पात्र मंदिरों, स्कूलों और अन्य सुलभ सार्वजनिक स्थानों पर रखे जाएँगे, ताकि लोग देवी-देवताओं के वस्त्र, तस्वीरें और अन्य पूजा सामग्री को इनमें रख सकें। सरकार इन एकत्रित सामग्रियों की सम्मानपूर्वक रीसाइक्लिंग और अपसाइक्लिंग करेगी।

मुख्यमंत्री ने की खास अपील

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से नागरिकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा, "भगवान के प्रति हमारी आस्था, विश्वास और भगवान की बनाई हुई प्रकृति और हमारी नदियों का संरक्षण, ये दोनों चीजें आपस में जुड़ी हैं। हम सभी बड़े धूमधाम के साथ गणेश उत्सव मना रहे हैं और अब विसर्जन भी करना है। ऐसे में विसर्जन नदियों में न करके कृत्रिम तालाबों में करें।"

उन्होंने आगे कहा कि यह समस्या केवल एक त्योहार तक सीमित नहीं है, बल्कि साल भर खंडित होने वाली मूर्तियों और पूजा सामग्री से भी जुड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा, "ये सब हमारी आस्था और भावनाओं के साथ जुड़े हैं और जब ये खंडित हो जाते हैं या इस्तेमाल के बाद हम सोचते हैं कि इसका हम करें क्या? इसका कोई समाधान नहीं नजर आता तो नदियों में डाल दिया जाता है, लेकिन इससे नदी गंदी होती है।" उन्होंने विश्वास दिलाया कि 'विसर्जन पात्र' में जमा की गई सामग्री का निपटान पूरी आस्था के साथ किया जाएगा।

इनपुट: IANS

N

News4Social दिल्ली डेस्क

News4Social दिल्ली डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →