रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 9 अप्रेल 2021 शुक्रवार- चैत्र मास कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि कल सुबह सूर्योदय पूर्व 4-27 बजे तक रहेगी फिर चतुर्दशी तिथि शुरू होगी- पूर्वभाद्रपद…

जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 9 अप्रेल 2021 शुक्रवार- चैत्र मास कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि कल सुबह सूर्योदय पूर्व 4-27 बजे तक रहेगी फिर चतुर्दशी तिथि शुरू होगी- पूर्वभाद्रपद नक्षत्र दिनरात रहेगा- शुक्ल योग दोपहर 1-34 बजे तक रहेगा फिर ब्रहम योग शुरू होगा- गर करण दोपहर 3-48 बजे तक रहेगा फिर वनीज़ करण शुरू होगा- चंद्रमा कुम्भ राशि मे मध्यरात्रि 12-17 बजे तक रहेगा फिर मीन राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दिन मे 11-05 बजे से 12-40 बजे तक रहेगा- आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-14 बजे से 1-05 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-21 बजे होगा- सूर्यास्त शाम 6-59 बजे होगा- पंचक दिनरात चलते रहेगे

विज्ञापन

मेष- आज का दिन आपके लिए शुभ और लाभदायक दिन है आपके सभी काम आसानी से बना लेंगे | आज आपको व्यापर में थोडा ही सही लेकिन इतना लाभ जरुर मिलेगा की आप पिछली हानि को थोडा भरपाई कर सकते है | नया सौदा आज करना ठीक रहेगा |

वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | काम में सफलता मिलेगी | आगे बढ़ने के रस्ते मिलेगे | आय के नए स्त्रोत्र खुलेगे | मित्रो का साथ मिलेगा | पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे | दूर के रिश्तेदार से आज सम्पर्क करना फायदेमद रहेगा | नींद अच्छी आएगी |

मिथुन- आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा | आज किसी विद्धवान व्यक्ति से मुलाकात होने के योग प्रबल है | गुरु को आज भेंट जरुर दे | धार्मिक कार्य करने में रूचि बढ़ेगी | सामाजिक या सामूहिक कार्यो से लाभ होगा | परिवार में ख़ुशी का समाचार मिलेगा |

कर्क- आपके लिए आज का ठीक तो नहीं है फिर भी आप को हताश और निराश नहीं होना है | काम में रुकावट या उलझन आपको परेशांन कर सकते है मगर आप सही मार्ग पर रहे तो कोई काम उलझकर भी फिर सही हो जाएगा | निश्चित ही शाम अच्छी बीतेगी |

सिंह- आपके लिए दिन शुभ संकेत प्रदान कर रहा है | आज आपको मानसिक संतुष्टि और बाहरी कामो में सांत्वना मिलेगी | सिर्फ आज आप कोई ऐसा काम न करे जिससे की वैवाहिक जीवन में कोई उलझन बढे | आज की रात आपको नींद बहुत अच्छी आएगी |

कन्या- आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा | खास बात ये है की आज आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करना | आपको परिवार के सदस्यों से अगर मदद की आवश्यकता हो तो आज जरुर ले और शाम तक आपकी सभी समस्या का निदान होगा |

तुला- आपके लिए आज का दिन शुभ और मंगलकारी है | आपके पास ऐसी योजना आने की पूरी सम्भावना है जिसको आप काफी समय से करने की सोच रहे थे | परिवार में आप किसी बच्चे की. सफलता की भी उम्मीद आज कर सकते है | शुभ समाचार भी मिलेगा |

वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है कही न कही आपके मन में किसी न किसी शंका के कारन मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा | आपके कुछ गुप्त शत्रु भी आपको परेशान करने से नहीं चुकेगे | कही मानहानि न हो इस बात का ख्याल रखे |

jyotish shastra know the treatment of disease by astrology 730X365

धनु- आपके लिए दिन शुभ और सफलता से भरपूर है आपकी हर बात आज आपके साथियों के लिए सफलता प्रदान करने वाली ही होगी | सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी | नए काम करने में आनंद आएगा | आज कोई तोहफा या सम्मान भी मिलने के योग है |

मकर- आपके लिए दिन अच्छा रहेगा | मानसिक रूप से आप दृढ और आत्मविश्वास से भरे हुए नज़र आयेगे | दिन में छोटी मोटी कोई चिंता उभरेगी लेकिन उसका निवारण भी जल्दी ही हो जायेगा | अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करे | परिवार में भी खुशिया बढ़ेगी |

कुम्भ- आपके लिए तो दिन बहुत शुभ है | आनंद की अनुभूति महसूस करेगे | काम में सफलता मिलेगी और काम भी नए नए आगे से आगे बढ़ते चले जायेगे | परिवार में भी खुशियों का माहोल रहेगा | चिंता मुक्त रहगे | आय भी बढ़ेगी | यात्रा पर भी जा सकते है |

मीन- आज का दिन आपके लिए विपरीत ही रहेगा | धन को लेकर के चिंता बढ़ेगी और किसी को आज धन उधार नहीं देना नहीं तो आने में दिक्कत आएगी | कोई आपसे बिना मतलब ही उलझने का प्रयास कर सकता है आपको शांति से बात को टालना होगा |

VB

Vartika Bhandari

वर्तिका भंडारी News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखती हैं, और पाठकों को उपयोगी जानकारी सरल भाषा में देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →