मुंबई से शिर्डी हवाईसेवा का आज होगा परिक्षण

651

विश्व के भाविकों का श्रद्धास्थान शिर्डी के साई बाबा के दर्शन के लिए रोज 80,000 से भी ज्यादा लोग आते है | इतने लोगो के लिए परिवहन की सुविधा उपलब्ध करना एक मुश्किल काम होता है | इस से यात्रा में समय भी ज्यादा लगता है | शिर्डी जाने वाली हर रेलवे, बस सेवा, निजी कंपनीओ की परिवहन सेवा रोज लोगो से भरी होती है | इस लिए महाराष्ट सरकार ने शिर्डी में एक नया एयरपोर्ट तैयार किया है और आज उसका पहला परिक्षण होना है | आज दोपहर 3 बजे मुंबई के सांताक्रूज़ से पहला विमान शिर्डी के लिए रवाना होगा जो 3:35 को शिर्डी लैंड होगा | मुंबई से शिर्डी का अंतर 238 किमी है | इस फ्लाईट में अहमदनगर के पालकमंत्री राम शिंदे भी मौजूद होंगे |

1 अक्टूबर 2017 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हांथो इस एयरपोर्ट का उद्घाटन होना है | साई बाबा संस्थान इस 1 अक्टूबर से साई बाबा की समाधी महोत्सव पर्व का आयोजन कर रहा है | उसी मौके पर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जा रहा है | एयर इंडिया के अलायंस एयरवेज का विमान आज परिक्षण के लिए चुना गया है | शुरुवात में मुंबई से शिर्डी जाने वाले भाविकों के लिए रोज 6 प्लाईट उपलब्ध होंगी | भविष्य में रात के समय में भी फ्लाईट उपलब्ध होंगी | शिर्डी एयरपोर्ट को भविष्य में नई दिल्ली और हैदराबाद एयरपोर्ट से भी जोड़ा जायेगा | शिर्डी एयरपोर्ट का निर्माण महाराष्ट एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनीने किया है |