Khatron Ke Khiladi 11 में हुआ पहला एलिमिनेशन, Bigg Boss फेम कंटेस्टेंट हुआ शो से बाहर
नई दिल्ली: ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग बीते कुछ दिनो से केपटाउन में शुरू हो गई है. टीवी इंडस्ट्री के 12 जाने-माने चेहरे शो का हिस्सा बने हैं. केपटाउन में शूटिंग के बाद वक्त निकाल कर स्टार्स सोशल मीडिया हैंडल पर अपने फैंस को हर अपडेट दे रहे हैं. वे अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट करते रहते हैं, जिसे देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सभी स्टार्स केपटाउन में शूटिंग के साथ-साथ मजे भी कर रहे हैं. इसी बीच शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से पहले एलिमिनेशन हो गया है.
बिग बॉस का हिस्सा भी रहा ये कंटेस्टेंट
खबरों के अनुसार ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) से बाहर होने वाला कंटेस्टेंट बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुका है. ऐसे में आप सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर कौन है ये? कहीं अभिनव शुक्ला, निक्की तंबोली या फिर राहुल वैद्य तो नहीं? ऐसे में हम आपकी परेशानी दूर कर देते हैं. ये कंटेस्टेंट बिग बॉस से जरूर जुड़ा हुआ है, लेकिन इसका 14वें सीजन से नहीं, बल्कि 13वें सीजन से नाता है. ये कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) हैं.
इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता
स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) से बाहर हो चुके हैं. विशाल ऐसे पहले कंटेस्टेंट हैं जिनका एलिमिनेशन हुआ है. कहा जा रहा है कि विशाल के साथ निक्की तंबोली और अनुष्का सेन बॉटम 3 में थीं. ऐसे में विशाल आदित्य सिंह के फैंस एक्टर को लंबे वक्त तक शो में नहीं देख पाएंगे.
जल्द खत्म होगी शूटिंग
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार पहले पूरी टीम जून में भारत वापस आने वाली थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि टीम पहले ही वापस आ जाएगी. ऐसा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कहा जा रहा है. बताया जा रहा है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) में इस बार सिर्फ 12 एपिसोड ही होंगे. ऐसे में जल्दी-जल्दी शूटिंग करके पूरी टीम जल्द भारत वापस आ जाएगी.
कई नामी चेहरों ने लिया हिस्सा
बता दें, ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, सना मकबूल, विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh), अभिनव शुक्ला, आस्था गिल, महक चहल और निक्की तंबोली जैसे कई और सिलब्रिटीज नजर आने वाले हैं. बीते दिनों ही कंटेस्टेंट्स ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. ये बीच फोटोज खूब वायरल हुई हैं.
यह भी पढ़ें: Family Man बनकर फिर मनोरंजन करेंगे Manoj Bajpayee, सामने आई रिलीज डेट
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi, sports hindi news, Bollywood Hindi News, technology and education etc.









