मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जामिया के छात्र पर चली गोली, छात्र बुरी तरह ज़ख्मी

जामिआ में CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ऊपर एक शख्स ने फायरिंग कर दी जिससे चारो तरफ हड़कंप मच गया ,फायरिंग में एक गोली छात्र के हाथ में लगी है जिससे…

जामिया के छात्र पर चली गोली, छात्र बुरी तरह ज़ख्मी

जामिआ में CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ऊपर एक शख्स ने फायरिंग कर दी जिससे चारो तरफ हड़कंप मच गया ,फायरिंग में एक गोली छात्र के हाथ में लगी है जिससे छात्र ज़ख़्मी हो गया है ,

विज्ञापन

दिल्ली के जामिया नगर में गोली चलाने वाले की पहचान हो गई है. गुरुवार को तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला शख्स ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है.आरोपी शख्स जो अपने फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को रामभक्त लिखता है.

गोली चलाने वाला व्यक्ति जामिया का स्टूडेंट नहीं है. फायरिंग से पहले वह कई बार जामिया से अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव भी हुआ था. इससे पहले उसने अपने एक पोस्ट में लिखा था, 'शाहीन बाग, खेल खत्म हो गया.' फिलहाल, उसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है. लेकिन गोली चलने के कारण वहां लोगों में डर बना हुआ है.

Shashwat10

यह मुद्दा काफी दिनों से चला आ रहा है सरकार इस मामले पर अभी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. क्योंकि अभी चुनाव आने वाले है अब इस हादसे को लेकर पक्ष-विपक्ष दोनों हमलावर हो गए है और घटना को लेकर एक दुसरे पर तीखा हमला कर रहे है।

यह भी पढ़ें :मध्य प्रदेश में एक कमरे से पूर्व सैनिक, पत्नी, बेटे की मिली लाश

गोली चलाने वाला व्यक्ति बाहर से आया था। गोली चलाने वाले व्यक्ति ने पिस्टल लहराते हुए कहा, 'दिल्ली पुलिस जिंदाबाद, जामिया मिलिया मुर्दाबाद।
दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि छात्र जामिया से राजघाट तक एक मार्च निकालना चाहते थे लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। इस बीच एक व्यक्ति को भीड़ में देखा गया जो कोई चीज लहरा रहा था और उसने अचानक गोली चला दी , पुलिस ने फौरन उस व्यक्ति को मौकाए वारदात से गिरफ्तार कर लिया।

विषयदिल्ली
S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →