बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कोलकाता के अस्पताल में लगी आग, दमकल की गाड़ियां पहुंची मौके पर

कोलकाता के मेडिकाल कॉलेज में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची गई है। घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है।

कोलकाता के अस्पताल में लगी आग, दमकल की गाड़ियां पहुंची मौके पर
कोलकाता के मेडिकाल कॉलेज में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची गई है। घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है। अस्पताल प्रशासन नें आग लगने के बाद 250 मरीजों को तुरंत अस्पताल से बाहर कर दिया है। बताया जा रहा है की दवा की दुकान में आग लगने के कारण अस्पताल में आग लगी। हालांकि अभी तक किसी के भी हताहत होने की ख़बर नहीं आई है। यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में पीएम की सभा में पंडाल गिरा, 22 लोग घायल Medical hospital कोलकाता नेशनल मेडिकल कॉलेज शहर के सबसे पुराने अस्पतालों में से एक है यह अस्पताल सन 1948 में स्थापित हुआ था। लोग बता रहें है की सुबह दवाइयों की दुकान पर आग लगने के बाद धुंआ उठता दिख रहा था जिसके बाद अस्पताल में भी आग लग गई। प्रशासन नें तुरंत पश्चिल बंगाल के डिसास्टर मैनेजमेंट को सूचित किया इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। Fire 2011 में आग लगने से हुआ था भीषण हादसा इस घटना से पहले भी सन 2011 में कोलकता के धकुरिया में स्थित एएमआईआई अस्पताल में आग लगने से 92 लोगों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है इस अस्पताल में आग से बचाव के नियमों का ठीक से पालन नहीं किया गया था। यह भी पढ़ें :  पश्चिम बंगाल में फ्लाईओवर ढहने से 7 लोग हुए जख्मी, कई लोगों के मलबे में दबे होने के आसार
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →