शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर का टीजर रिलीज

बॉलीवुड में अपने डांस और एक्शन से सभी दर्शकों के दिलों को जितने वाले ऋतिक रोशन की फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है.

टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर का टीजर रिलीज

बॉलीवुड में अपने डांस और एक्शन से सभी दर्शकों के दिलों को जितने वाले ऋतिक रोशन की फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है. इस बार ऋतिक रोशन जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने वॉर फिल्म में काम किया है. दोनों ही इस फिल्म में एक साथ नजर आने वाले है. इसको लेकर पिता जैकी श्रॉफ का रिएक्शन भी आया है.

विज्ञापन


बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके अभिनेता जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया के जरिये ट्विटर पर टीजर को शेयर करते हुए लिखा है कि "मुझे वो पल याद है कि जब ऋतिक रोशन फिल्म किंग अंकल के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे. मुझे अभी भी याद है कि किस तरह से ऋतिक मेरे बेटे की देखभाल करते थे. अब इस फिल्म में दोनों का सामना देखने को मिलेगा. टाइगर का सामना फिल्म में उस एक्टर से है. जिसे वह बहुत ही पसंद करता है".

imgpsh fullsize anim 5 7


इतना ही नहीं ऋतिक रोशन की तरह टाइगर श्रॉफ भी डांस और एक्सन के लिए खूब जाने जाते है. बता दें कि यहीं नही टाइगर बचपन से ही ऋतिक रोशन को फॉलो करते आ रहे हैं. अब दोनों एक साथ सिल्वर स्क्रीन भी शेयर करते नजर आएंगे.


अगर बात करे फिल्म किंग अंकल की, जो साल 1993 में रिलीज हुई थी. फिल्म में ऋतिक रोशन ने एसिस्टेंट डायरेक्टर का रोल प्ले किया था. तब उनकी उम्र 19 साल की थी जबकी उनके बेटे की उम्र 2 साल की थी. फिल्म में जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे. उनके अलावा शाहरुख खान, परेश रावल, अनु अग्रवाल और नगमा लीड रोल में थे. वॉर फिल्म एक्शन से भरपूर फिल्म है. वहीं इस फिल्म में वानी कपूर भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं. हालांकि इस फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा.

imgpsh fullsize anim 6 9

यह भी पढ़ें : जानिए किस बीमारी से जूझ रहे है, ‘सुपर 30’ के असली हीरो आनंद कुमार

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →