फीफा वर्ल्ड कप 2026: इक्वाडोर पर मेक्सिको की जीत का जश्न मातम में बदला, तीन प्रशंसकों की मौत
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इक्वाडोर पर मेक्सिको की शानदार जीत के बाद मनाया जा रहा जश्न एक दुखद हादसे में तब्दील हो गया। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, राजधानी मेक्सिको सिटी में मंगलवार देर रात हुए इस जश्न
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इक्वाडोर पर मेक्सिको की शानदार जीत के बाद मनाया जा रहा जश्न एक दुखद हादसे में तब्दील हो गया। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, राजधानी मेक्सिको सिटी में मंगलवार देर रात हुए इस जश्न के दौरान दम घुटने से तीन प्रशंसकों की मौत हो गई। यह घटना शहर के मशहूर 'एंजेल ऑफ इंडिपेंडेंस' स्मारक के पास हुई, जहाँ हजारों की संख्या में लोग अपनी टीम के 'राउंड ऑफ 16' में पहुँचने की खुशी मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को इस दुखद घटना की पुष्टि की। मेक्सिको सिटी के स्वास्थ्य सचिवालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि मृतकों में 48 और 44 साल की दो महिलाएँ और 19 साल का एक पुरुष शामिल हैं। अधिकारियों ने मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस पर अभी कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। 'एबीसीन्यूजडॉटकॉम' की एक रिपोर्ट में भी इन तथ्यों का उल्लेख किया गया है।
मेयर ने की घटना की पुष्टि
मेक्सिको सिटी की मेयर क्लारा ब्रुगाडा ने सोशल मीडिया पर बताया कि तीन लोगों के बेहोश होने की सूचना मिलते ही आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुँची थीं। उन्होंने लिखा, "सभी मेडिकल प्रोटोकॉल लागू किए गए। हालांकि, दुख की बात है कि उनकी जान चली गई।" मेयर ने लोगों से जिम्मेदारी और सावधानी के साथ जश्न मनाने की अपील भी की।
जीत के बाद जश्न में डूबा था शहर
इक्वाडोर पर 2-0 की जीत के बाद मंगलवार रात पूरा मेक्सिको सिटी जश्न में डूब गया था। इंडिपेंडेंस मॉन्यूमेंट के आसपास का आसमान आतिशबाजी से रोशन था। हजारों प्रशंसक राजधानी के मुख्य चौक जोकालो से लेकर चापुल्टेपेक पार्क तक फैले करीब 5 किलोमीटर लंबे 'पासेओ दे ला रिफोर्मा' मार्ग पर जीत का जश्न मना रहे थे, जब यह हादसा हुआ।
इनपुट: IANS



