सोमवार, 3 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

लड़की का शव बरामद होने पर पिता ने जताई रेप की आशंका

उत्तर प्रदेश के बांदा शहर कोतवाली के क्योटरा मुहल्ले में एक लडकी घर से गायब होने से हड़कप मचा हुआ था.

लड़की का शव बरामद होने पर पिता ने जताई रेप की आशंका

उत्तर प्रदेश के बांदा शहर कोतवाली के क्योटरा मुहल्ले में एक लडकी घर से गायब होने से हड़कप मचा हुआ था. वहीं उसी लड़की का शव पुलिस ने गुरूवार को रेलवे ट्रैक से बरामद किया है. बता दे की घटना बुघवार रात की है जब 15 साल की एक लड़की करीब दस बजे शौच के लिए गई थी. वह तब से ही गायब थी.

विज्ञापन


लड़की के कुछ देर तक घर वापस न आने के बाद उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी. लड़की के न मिलने पर उसके पिता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी. पुलिस ने जब लड़की की खोजबीन करना शुरू किया, तो लड़की का शव अर्धनग्न और क्षत-विक्षत रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है. शव के मिलने पर परिवार वालों का कहना है कि लड़की के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है. जिसके बाद उसकी हत्या की गई है.

imgpsh fullsize anim 4 5


पुलिस का कहना है कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है या नही इस वारे में तो पोस्टमॉर्टम की रिर्पोट के आने पर ही पता चलेगा. तभी इस मामले में कुछ कहा जा सकता है. वहीं लड़की के पिता रामदास ने कहाना है कि उसकी बेटी के साथ बलात्कार को अंजाम देकर उसकी हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक गया है.

यह भी पढ़ें : नाबालिग लड़के ने 80 साल की महिला के साथ की शर्मनाक हरकत


फिलहाल पुलिस ने इस मामले से संबंधित रिर्पोट दर्ज कर ली है. मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →