रविवार, 9 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
पंजाब

पंजाब: हरिद्वार से लौट रहे फरीदकोट के 3 कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने मारी टक्कर

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे सरहिंद स्थित जीटी…

पंजाब: हरिद्वार से लौट रहे फरीदकोट के 3 कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने मारी टक्कर
(फोटो: IANS)

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे सरहिंद स्थित जीटी रोड पर हुआ। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गृहनगर फरीदकोट लौट रहे थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 'डाक कांवड़' लेकर लौट रहे कांवड़ियों के एक जत्थे को पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में कुल 6 लोग आए, जिनमें से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य सुरक्षित हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

शिव सेवा कांवड़ संघ के सेवादार मुकेश कुमार ने एजेंसी को बताया, "किसी अज्ञात ट्रक वाले ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।" उन्होंने यह भी बताया कि कांवड़िए अक्सर सुरक्षा कारणों से जीटी रोड के मुख्य हाईवे का ही इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि नीचे वाले रास्ते पर लुटेरों का खतरा रहता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

फरीदकोट भेजे जाएंगे शव

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद, भाई कन्हैया सेवा सोसायटी और ह्यूमन ब्लड डोनेशन एसोसिएशन की मदद से एंबुलेंस के जरिए शवों को उनके घर फरीदकोट पहुंचाया जाएगा। ये सभी कांवड़िए शिवरात्रि से पहले अपने घर पहुंचना चाहते थे।

इनपुट: IANS

N

News4Social पंजाब डेस्क

News4Social पंजाब डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से पंजाब से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →