गुरूवार, 9 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भोपाल में किसानों का आंदोलन

केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा चलाया गया आंदोलन अभी जारी है.

भोपाल में किसानों का आंदोलन

केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा चलाया गया आंदोलन अभी जारी है. केंद्र सरकार और किसानों की लगातार बातचीत हो रही हैं, ताकि कोई निर्णायक फैसला हो सके. लेकिन अभी तक किसानों और सरकार के बीच कोई निर्णायक बातचीत नहीं हुई है. वहीं 8 दिसंबर को किसान संगठनों द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया. जिसका असर काफी क्षेत्र में देखने को मिला.

विज्ञापन
1shop12 2173854 835x547 m
भोपाल किसान आंदोलन

आंदोलन की शुरूआत पंजाब और हरियाणा से हुई थी. जिसके बाद उत्तरप्रदेश के किसान भी इस आंदोलन के समर्थन में आ गए. जिसके बाद लगातार आंदोलन का आकार बढ़ता ही जा रहा है. अभी तक किसान आंदोलन पर आरोप लगाए जा रहे थे कि इस आंदोलन में सिर्फ हरियाणा और पंजाब के किसान संगठन ही शामिल हैं. लेकिन धीरे-धीरे उत्तरप्रदेश की तरफ से भी किसान आंदोलन का समर्थन किया गया है.

MP Congress lea10419
दिग्विजय सिहं भोपाल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के किसान भी अब इन तीन कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के समर्थन में कहीं कहीं प्रदर्शन कर रहे हैं. मध्यप्रदेश में कांग्रेस की तरफ से किसान आंदोलन को पूरा समर्थन दिया जा रहा है. 8 दिसंबर के भारत बंद का भी मध्यप्रदेश के कुछ किसानों की तरफ से समर्थन किया गया. धीरे धीरे यह आंदोलन मध्यप्रदेश में भी फैल रहा है. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश प्रशासन की तरफ से पहले ही कदम उठाने शुरू कर दिए गए.

यह भी पढ़ें: Bharat Bandh के बीच Arvind Kejriwal हुए ‘नजरबंद’, AAP ने लगाया ये आरोप

मध्यप्रदेश के भोपाल में भी तीन कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया. इसके अलावा भी कई जगह पर किसानों का किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन देखने को मिला. कांग्रेस की तरफ से मोदी सरकार पर आरोप लगाए गए कि सरकार किसानों की मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है. सरकार अपनी हठधर्मीता पर अड़ी हुई है और किसानों के खिलाफ बने इन कानूनों को नहीं हटा रही. इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी की तरफ से मध्यप्रदेश में पार्टी के जिला कार्यालयों पर प्रदर्शन किया गया.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →