बुधवार, 15 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

26 मार्च को फिर भारत बंद का किया ऐलान क्या है किसान आंदोलन की रणनीति ?

देश में काफी लंबे समय से किसान आंदोलन चल रहा है. किसान लगातार केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनो का विरोध कर रहे हैं तथा सरकार से उनको वापिस लेने की…

26 मार्च को फिर भारत बंद का किया ऐलान क्या है किसान आंदोलन की रणनीति ?

देश में काफी लंबे समय से किसान आंदोलन चल रहा है. किसान लगातार केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनो का विरोध कर रहे हैं तथा सरकार से उनको वापिस लेने की मांग कर रहे हैं. किसान संगठनों का मानना है कि ये कानूनों पहले से तंग हालातों में जीने को मजबूर किसानों को पूरी तरह से बर्बाद कर देगें.

विज्ञापन
वीडियो

जिसके लिए वे सरकार से मांग कर रहे हैं कि किसानों के हित में सरकार इन कानूनो को वापस ले तथा MSP पर कानून बनाए. MSP का मतलब होता है कि सरकार किसानों की फसल के लिए न्यूनतम मूल्य निर्धारित करती है कि सरकार इस मूल्य पर तो कम से कम किसानों की फसल खरीदेगी.

06 12 2020 bharat band 2020126 18570
भारत बंद

लेकिन किसानों का दुर्भाग्य यह है कि MSP पर सिर्फ लगभग 6 प्रतिशत किसानों की फसल ही खरीदी जाती है. बाकी बचे किसानों को औने पौने दामों पर अपनी फसल बेचने पर मजबूर होना पड़ता है. किसानों की मांग है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम किसी की फसल ना खरीदी जाए, इस पर कानून बनाया जाना चाहिएं. जहाँ तक सरकार के इस मुद्दे पर राय की बात है कि तो सरकार की तरह से कहा गया है कि ये तीनों कानून किसानों के हित में ही बनाए गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी के 2022 में किसानों की आय दुगनी करने के लक्ष्य को पूरा करने में सरकार की तरफ से इसको अहम कदम माना जा रहा है.

navbharat times
किसान आंदोलन

सरकार और किसान संगठनों के बीच हुई कई दौर की वार्ता के बाद भी कोई सहमति नहीं बनी है तथा किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. इसके लिए किसानों ने फिर से आंदोलन तेज करने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में 26 मार्च, 2021 को भारत बंद का आह्वान किया गया है. दिल्ली की सीमा पर आंदोलन को चार महीने पूरे होने पर किसान संगठन चक्का जाम कर शक्ति प्रदर्शन करेंगे.

यह भी पढ़ें: भारत में सबसे लंबा कार्यकाल किस मुख्यमंत्री का रहा है?

26 मार्च को भारत बंद से पहले पेट्रोल-डीजल, गैस की बढ़ती कीमतों और निजीकरण के खिलाफ किसान 15 मार्च को मजदूर संगठनों के साथ रेलवे स्टेशनों पर धरना देंगे तथा 23 मार्च को किसान आंदोलन वाली जगहों पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस को बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा. इसके बाद 28 मार्च को होली के दिन तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे का भी निर्णय लिया गया है.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →