मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
खेल

सहवाग ने प्रदर्शन पर किया ट्वीट तो स्पिनर हरभजन सिंह ने यूं ली चुटकी..

काफी लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा तरह तूफानी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने अपने करियर के दिनों को याद किया है।

सहवाग ने प्रदर्शन पर किया ट्वीट तो स्पिनर हरभजन सिंह ने यूं ली चुटकी..

काफी लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा तरह तूफानी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने अपने करियर के दिनों को याद किया है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए स्पिनरों के खिलाफ के अपने प्रदर्शन के बारे में बताया तो हरभजन सिंह मजे लेने लगे और ट्वीट किया।

विज्ञापन
https://twitter.com/virendersehwag/status/1169277490537218049

पूर्व क्रिकेटर सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘’मैंने तो बस 14-15 साल स्पिनरों को चिपकाया पर ये तो 60 साल से चिपका रहे हैं।’’ वीरू इस ट्वीट का भज्जी ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने सहवाग के ट्वीट को टैग करते हुए जवाबी ट्वीट दागा। लिखा, '’वीरू, तेरी पाकिस्तान के खिलाफ एवरेज 91 थी पर हर स्पिनर पाकिस्तानी नहीं होता।’

https://twitter.com/harbhajan_singh/status/1169485228672335872

बता दें कि है कि हरभजन सिंह की हाल ही में अपनी हैट्रिक से जुड़े मुद्दे पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट से हल्की तकरार हो गई थी। हरभजन भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। उन्होंने वर्ष 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में लगातार गेंदों पर रिकी पोंटिंग, गिलक्रिस्ट और शेन वार्न का विकेट लिया था। उस समय डिसीजन रिव्यू सिस्टम नहीं होता था। हरभजन की गेंद पर गिलक्रिस्ट को अम्पायर ने एलबीडब्ल्यू दिया था। बाद में रिव्यू में यह बात सामने आई थी कि गेंद पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर के बल्ले से लगी थी।

हरभजन की हैट्रिक का जिक्र आने पर गिलक्रिस्ट  ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था "हरभजन की हैट्रिक के समय डीआरएस नहीं था।" जवाब में हरभजन ने लिखा, "आपको लगता है कि अगर आप पहली गेंद पर बच जाते तो ज्यादा देर तक विकेट पर टिक पाते? इस बात पर रोना बंद करो दोस्त। मुझे लगा था कि अपने खेलने वाले दिनों के बाद आप समझदारी की बात करोगे लेकिन कुछ चीजें कभी बदलती नहीं हैं और आप उसके बेहतरीन उदाहरण हो। हमेशा रोते रहते हो।’'

ये भी पढ़ें : विराट ने बनाया ‘विराट रिकार्ड’ धोनी समेत इन कप्तानों को छोड़ा पीछे

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →