30 साल के बाद इस बीमारी की चपेट में आ जाते ज्यादातर लोग

390
बीमारी
30 साल के बाद इस बीमारी की चपेट में आ जाते ज्यादातर लोग

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी घटती जाती है। आज के प्रदूषित जमाने में सामान्य आदमी को 30 की उम्र के बाद स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं सामने आने लगती है। एक समस्या जो सबसे कॉमन है वह है मोटापा। मोटापा दिख जाता है लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं है जो 30 उम्र के बाद होती तो हैं लेकिन हमें पता नहीं चल पाता है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

ऐसा देखा गया है कि 30 की उम्र के बाद छोटी-छोटी चीज़ों को भूलने की समस्या सामने आती है। इसे अल्जाइमर कहते हैं। अल्जाइमर की बीमारी को लेकर ज्यादातर लोगों का मानना है कि यह बीमारी सिर्फ बुजुर्गों को ही होती है लेकिन ऐसा नहीं है।

कई शोधों में यह बात सामने आई है कि तीस साल के बाद अल्जाइमर की बीमारी लोगों को चपेट में लेने लगती है। यह अनुवांशिक बीमारी है। लेकिन खराब जीवनशैली की वजह से भी लोगों को अल्जाइमर हो सकता है।

fgjk -

अल्जाइमर भूलने की बीमारी है। इसमें याददाश्त की कमी होना, निर्णय न ले पाना, बोलने में दिक्कत आने जैसी समस्या होती है। बढ़ती उम्र में अल्जाइमर होना सामान्य बात है। महिलाओं में पुरूषों के मुकाबले अल्जाइमर रोग के होने की संभावना अधिक रहती है।

अल्जाइमर होने के कारण

अल्जाइमर होने का सबसे मुख्य कारण है अनियमित दिनचर्या। अनियमित दिनचर्या होने से हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह जैसी समस्याएं हो जाती है। और यही समस्याएं अल्जाइमर होने का कारण बनती है।

यह भी पढ़ें- लड़कियों को अगर इम्प्रेस करना चाहते हो तो ये 8 तरीके जरूर अपनाएँ, लड़की अपने आप आपकी ओर खिंचती चली आएगी

इस बीमारी में मस्तिष्क की कोशिकाओं के मृत होने की वजह से याददाश्त कमजोर हो जाती है। यह बीमारी जब घातक रूप ले लेती है तो इंसान अपने घर वालों का चेहरा भी नहीं पहचान पाता है। उसके लिए अपने आसपास की वस्तुओं को पहचानना मुश्किल हो जाता है। इस बीमारी में कई बार व्यक्ति खुद को ही चोट पहुंचा लेता है।