सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

चित्रकूट: गधों के मेले में सलमान खान पहले नम्बर पर और शाहरुख़ दूसरे पर, जाने क्या है पूरी ख़बर?

बुंदेलखंड के चित्रकूट में दिवाली पर्व में नरक चौदस से गधों का तीन दिवसीय मेला मप्र क्षेत्र के मंदाकनी नदी के किनारे लगा।

चित्रकूट: गधों के मेले में सलमान खान पहले नम्बर पर और शाहरुख़ दूसरे पर, जाने क्या है पूरी ख़बर?

बुंदेलखंड के चित्रकूट में दिवाली पर्व में नरक चौदस से गधों का तीन दिवसीय मेला मप्र क्षेत्र के मंदाकनी नदी के किनारे लगा। जिसमें हजारों गधे व खच्चरों की बिक्री हुई।

विज्ञापन

सबसे खास बात यहाँ यह रही कि यहाँ पर गधों के नाम फिल्मी सितारों के नाम पर रखें गये थे। और इन गधों के दाम भी काफी हाई थे। गधों के मेला में सबसे अधिक दाम राजकुमार नाम के गधे का था।

खास बात यह रही कि एक गधे का नाम सलमान था उसकी कीमत 11 लाख रुपये थी। दूसरे नम्बर पर शाहरूख खान नाम का गधा था जिसकी कीमत 10 लाख रुपये थी।

यही नहीं इन स्टार्स के अलावा यहाँ ऋतिक रोशन व रणवीर सिंह और हिरोइन दीपिका, प्रियंका व आलिया नाम वाले मवेशी थे। मेलें में इनकी अच्छी खासी डिमांड रही।

यह भी पढ़ें- बिहार: विधवा पेंशन लेने के लिए बेटे ने माँ को उतारा मौत के घाट

आपको बता दें कि चित्रकूट में लगने वाले इस मेले में सितारों के नाम वाले गधे बेचे जाते हैं। यह एक अंतर्राज्यीय गधा है इस मेले का इतिहास भी पुराना है। ऐसा माना जाता है कि मुगल शासक व औरंगजेब ने चित्रकूट मे गधा मेले की शुरूआत कराई थी। जिसमें दूर दूर से गधे आए थे। जिनको मुगल सेना में शामिल किया गया था।

इसके अलावा यहाँ पर फिल्मों के नाम पर भी गधे होते हैं जैसे रंगा, नगीना, चांदनी, आरजू, मीना, पायल आदि हैं। स्थानीय व्यापारी राजेश कुमार ने बताया कि गधा मेले की काबुल के बिक्री की तर्ज पर बोली लगाई जाती है।

यह भी पढ़ें; इंजीनियर ने अवैध सम्बन्ध के शक में मंगेतर को सुलाया मौत की नींद

कारोबारी गधों को संकरी गली में ईट, मुरम, गिट्टी, और बालू ढोकर पहुंचाने का काम करते हैं। कुछ अच्छी नश्ल के गधों को तांगा में भी इस्तेमाल किया जाता है। एक गधा प्रतिदिन लगभग एक हजार रुपये आमदनी कराता है। कारोबारी शैलेंद्र व सुनील कुमार ने बताया कि वह सब फिल्मी हीरो हिरोइन के नाम अपनी पसंद के हिसाब से रखते हैं। इसका फिल्मी दुनिया से कोई लेना देना नहीं होता है। गधों के अलावा खच्चरों की डिमांड जम्मू व लद्दाख में भी पड़ती है। इस मेले में खरीददार वहां सप्लाई करते हैं।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →