बुधवार, 5 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या चौकीदारों की पार्टी ने वेबसाइट के लिए लेआउट टेम्प्लेट चुराया है?

एक स्टार्टअप कम्पनी डब्ल्यूथ्रीलेआउट ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने अपनी वेबसाइट को फिर से चालू करने के लिए उनके वेबसाइट पर फ्री उपलब्ध टेम्प्लेट का इस्तेमाल…

क्या चौकीदारों की पार्टी ने वेबसाइट के लिए लेआउट टेम्प्लेट चुराया है?

एक स्टार्टअप कम्पनी डब्ल्यूथ्रीलेआउट ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने अपनी वेबसाइट को फिर से चालू करने के लिए उनके वेबसाइट पर फ्री उपलब्ध टेम्प्लेट का इस्तेमाल किया है. हालाँकि यह फ्री उपलब्ध है लेकिन फिर भी बैकलिंक न देने के कारण आंध्रप्रदेश की इस स्टार्टअप कम्पनी ने यह आरोप लगाया है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि पिछले 2 हफ़्तों से बीजेपी की वेबसाइट डाउन चल रही थी, ऐसा माना जा रहा है कि कुछ हैकरों ने भाजपा की वेबसाइट को हैक कर लिया था, इसके बाद से ही वेबसाइट को बंद कर दिया गया था. वैसे तो यह टेम्प्लेट मुफ्त है लेकिन स्टार्टअप कम्पनी को देखते हुए इसका श्रेय देना एक नैतिक ज़रुरत थी.

क्या चौकीदारों की पार्टी ने वेबसाइट के लिए लेआउट टेम्प्लेट चुराया है?

क्या होता है टेम्प्लेट?

टेम्प्लेट को साधारण भाषा में आप इस तरह से समझ सकते हैं कि किसी भी खांचे/पैटर्न को कहते हैं, जो पहले से फिक्स होता है. इसमें आप अपने ज़रूरत के मुताबिक कंटेंट जोड़ सकते हैं. ये पैटर्न वेबसाइट बनाने मे काम आता है.

इस मामले पर बवाल मचने के बाद से भाजपा की तरफ से भी सफाई दी गयी है. भाजपा का कहना है कि उन्होंने एक फ्री एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया है. उन्होंने कोई भी चोरी नही की है.

विषयभाजपा
S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →