BJP ने कहा, ये चुनाव ‘विकास बनाम भ्रष्टाचार का है’

378

अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के आगरा में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 का चुनाव विकास बनाम भ्रष्टाचार का चुनाव है। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि ये चुनाव 50 करोड़ ग़रीबों के कल्याण का चुनाव है। ये चुनाव आतंकवाद को जड़ से ख़त्म करने का चुनाव है। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का चुनाव है और यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की एनडीए सरकार ही कर सकती है

सपा-बसपा गठबंधन पर जमकर बरसे अमित शाह

amit shah -

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर अप्रैल-मई में होने वाले सात चरणों के चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज़ हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष ने 2019 के चुनाव को विकास बनाम भ्रष्टाचार क़रार दिया है। उन्होंने कहा ये चुनाव विकास बनाम भ्रष्टाचार का है। यूपी में सपा-बसपा-रालोद के बीच हुए गठबंधन को लेकर शाह ने निशाना साधते हुए कहा कि एक और मोदी जी देश के विकास के लिए आगे बढ़े है और दूसरी और ये गठबंधन भ्रष्टाचार और सत्ता के स्वार्थ का है।

मोदी को दोबारा पीएम बनाने के मन जनता ने बना लिया है : अमित शाह

Modi 12 -

अमित शाह ने कहा कि पूरे देश की जनता मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। देश की जनता ने जात-पात की राजनीति को तिलांजलि देकर “सबका साथ, सबका विकास” करने वाली मोदी सरकार को दोबारा सत्ता सौंपने का मन बन लिया है।