रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या मिथुन राशि वालों का भाग्य खराब होता है?

मिथुन राशि का स्थान छाती, बाजू और श्वास की नली में होता है। इसके कारक ग्रह चंद्र, बुध और शुक्र माने गए हैं। वायु तत्व प्रधान मिथुन राशि का स्वामी बुध है।

क्या मिथुन राशि वालों का भाग्य खराब होता है?

मिथुन राशि का स्थान छाती, बाजू और श्वास की नली में होता है। इसके कारक ग्रह चंद्र, बुध और शुक्र माने गए हैं। वायु तत्व प्रधान मिथुन राशि का स्वामी बुध है। भाग द्विस्वभाव है और मिथुन लग्न की बाधक राशि सिंह तथा बाधक ग्रह सूर्य है। लेकिन लाल किताब अनुसार शत्रु और मित्र ग्रहों का निर्णय कुंडली अनुसार ही होता है।तीसरे भाव में मिथुन राशि मानी गई है जिसके बुध का पक्का घर छह और सात माना जाता है।

विज्ञापन
rashifal 1

वायु तत्व प्रधान पुरुष राशि मिथुन का स्वामी बुध है और इसे पश्चिम दिशा का स्वामित्व प्राप्त है। लाल किताब की कुंडली अनुसार बुध के खराब या अच्छा होने की कई स्थितियाँ हैं। यदि आप मिथुन राशि के जातक हैं तो आपके लिए यहाँ लाल किताब अनुसार सामान्य सलाह दी जा रही है।अशुभ की निशानी : बहन, बुआ, मौसी को कष्ट। बुध से संबंधित बीमारियों में चेचक, दिमाग के रोग, नाड़ी, जीभ, दाँत की बीमारियाँ और सूँघने की क्षमता कमजोर होना यानी किसी प्रकार की खुशबू या बदबू का पता न चलना शामिल है।

क्या मिथुन राशि वालों का भाग्य खराब होता है?

सावधानी व उपाय : मसालेदार भोजन का त्याग कर दें। घर में कोई पक्षी और मछली न पलें। दरवाजे के पास मनी-प्लांट न लगाएँ। चमड़े की जैकेट न पहने। हरे रंग का उपयोग न करें।स्वास्थ्य की दृष्टि से तपेदिक, दमा, सूखी खाँसी, निमोनिया, गले सम्बन्धी रोग ब्रानकाइटिस, इन्फ्लूएंजा तथा हाथ व कंधों में संक्रमण से मिथुन राशि वालों को परेशानी होती है, अत: इन्हें इनसे सावधान रहना चाहिए।हर एक राशि का अपना एक प्रभाव होता है ,पर किसी राशि को खाराब कहने का कोई प्रमाण नहीं हैं।

यह भी पढ़े:जानिये दिल्ली पुलिस परीक्षा की जानकारी?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →