मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
संस्कृति

ऐसा कौन -सा मंदिर है जहां भक्त चिठ्ठी भेज कर ईश्वर से न्याय की गुहार करते है?

https://youtu.be/Re1mHp6rcls भारत विश्वभर में अपने खूबसूरत और रहस्य से पूर्ण मंदिरों के लिए काफी प्रचलित है।

ऐसा कौन -सा मंदिर है जहां भक्त चिठ्ठी भेज कर ईश्वर से न्याय की गुहार करते है?
वीडियो

भारत विश्वभर में अपने खूबसूरत और रहस्य से पूर्ण मंदिरों के लिए काफी प्रचलित है। इन मंदिरो से जोड़ी रहस्यमय कथा को सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। आज हम आपको ऐसे ही एक मंदिर के बारें में बताना जा रहे है जो अपने भीतर कई रहस्य समेटा हुआ है। एक ऐसा ही मंदिर गोलू देवता का मंदिर जो अपने न्याय के लिए विख्यात है। उत्तराखंड में गोलू देवता के कई मंदि विधमान है लेकिन अल्मोड़ा जिला में स्थिति चितई गोलू देवता का मंदिर विश्वभर में प्रचलित है। इस मंदिर में देश ही नहीं विदेश से भी लोग गोलू देवता के दर्शन करने आते है।

विज्ञापन
story of uttarakhand sri golu devta 566ff2e9f3e9b exlst

यह भी पढ़ें : महाभारत का सबसे अभाग्य पात्र कौन है ?

इस मंदिर से जोड़ी यह मान्यता विख्यात है की गोलू देवता न्याय के देवता के तौर पर पूजे जाते है और जो भी इस मंदिर में न्याय पाने की कामना से आता है वो यहाँ से खाली हाथ नहीं लौटता है। इन देवता को राजवंशी देवता और गौर भैरव के तौर पर भी जाना जाता है।

1558922465 golu

गोलू देवता को भगवान शिव का ही एक अवतार माना जाता है। और जिस भी भक्त की मनोकामना पूरी होती है वो मंदिर में घंटी चढ़ाता है। इतना ही नहीं मंदिर में लाखों अद्भुत घंटे-घंटियों का संग्रह है। चितई गोलू मंदिर में भक्त मन्नत मांगने के लिए चिट्ठी भी लिखते हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो स्टांप पेपर पर लिखकर अपने लिए न्याय मांगते हैं। यह प्रख्यात मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और जो भी इस मंदिर में सच्चे मन से न्याय की गुहार लागता है , भगवान उसकी मनोकामना जरूर पूर्ण करते है।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →