मंगलवार, 4 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश

यूपी: मदरसों में ग्रेजुएशन-पोस्ट ग्रेजुएशन बंद करने की तैयारी, केशव प्रसाद मौर्य का बयान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मदरसों में दी जाने वाली उच्च शिक्षा की डिग्रियों पर रोक लगाने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को कैबिनेट में एक प्रस्ताव लाया जा सकता है, जिसके तहत मदरसों में कामिल…

यूपी: मदरसों में ग्रेजुएशन-पोस्ट ग्रेजुएशन बंद करने की तैयारी, केशव प्रसाद मौर्य का बयान
(फोटो: IANS)

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मदरसों में दी जाने वाली उच्च शिक्षा की डिग्रियों पर रोक लगाने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को कैबिनेट में एक प्रस्ताव लाया जा सकता है, जिसके तहत मदरसों में कामिल (ग्रेजुएशन) और फाजिल (पोस्ट ग्रेजुएशन) की डिग्री को बंद कर दिया जाएगा। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो मदरसों में पढ़ाई केवल 12वीं कक्षा तक ही सीमित रह जाएगी।

विज्ञापन

यह कदम सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद उठाया जा रहा है। दरअसल, 5 नवंबर 2024 को अंजुम कादरी बनाम भारत संघ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशानिर्देशों का पालन किए बिना चलाए जा रहे उच्च शिक्षा के कोर्स बंद किए जाने चाहिए। इसी आदेश को आधार बनाकर राज्य सरकार यह कार्रवाई करने जा रही है।

डिप्टी सीएम का विवादित बयान

इस बीच, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मदरसा शिक्षा को लेकर एक विवादित बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "यह सच है कि मदरसा शिक्षा से कई बड़े आतंकवादी निकले हैं, चाहे उन्होंने भारत में हमले किए हों या दुनिया में कहीं और। यह सब मदरसा शिक्षा का ही नतीजा है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने पहले भी कहा है और आज फिर दोहराता हूं कि जो कोई भी मदरसा शिक्षा लेता है, वह 'भारत माता की जय' नहीं कहता, 'वंदे मातरम' नहीं गाता और उसकी सोच आतंकवादी जैसी हो जाती है।"

2027 चुनाव पर सपा को घेरा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। सपा द्वारा ब्राह्मण, क्षत्रिय और पिछड़ा वर्ग सम्मेलनों के आयोजन पर उन्होंने कहा, "चाहे वे ब्राह्मण सम्मेलन करें, क्षत्रिय सम्मेलन करें, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन करें या पीडीए नैरेटिव की बात करते रहें, समाजवादी पार्टी की हार तय है।"

अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, "2027 तक अखिलेश यादव की राजनीतिक हालत इतनी खराब हो जाएगी कि वे चाहे कितने भी सम्मेलन या बैठकें कर लें, समाजवादी पार्टी का साइकिल चुनाव चिह्न सिर्फ सैफई तक ही सिमट कर रह जाएगा।"

इनपुट: IANS

N

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से उत्तर प्रदेश से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →