Advertising
<

Delhi Rain News: दिल्‍ली में बारिश साथ लाई गर्मी से राहत, जानें अगले सात दिन मौसम कैसा रहेगा

134
Delhi Rain News: दिल्‍ली में बारिश साथ लाई गर्मी से राहत, जानें अगले सात दिन मौसम कैसा रहेगा

Delhi Rain News: दिल्‍ली में बारिश साथ लाई गर्मी से राहत, जानें अगले सात दिन मौसम कैसा रहेगा

Delhi Rain Today News: दिल्‍ली के कुछ हिस्‍सों में बुधवार को बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिन तक राजधानी में ऐसा ही मौसम रहेगा। भारी बारिश के आसार कम हैं।

 

दिल्‍ली में हल्‍की बारिश, गर्मी से मिली राहत

हाइलाइट्स

  • सुबह से बनने लगा था मौसम, दोपहर होते-होते बरस गए बादल
  • ईस्‍ट दिल्‍ली और साउथ दिल्‍ली के कई हिस्‍सों में हल्‍की बारिश
  • मौसम विभाग ने कहा, अगले 7 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
  • बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं हो सकती है हल्‍की बारिश: IMD
नई दिल्‍ली: राजधानी में बुधवार को बारिश होने से लोगों को उमस भरे मौसम से थोड़ी राहत मिली। पूर्वी तथा दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि ‘मानसून ट्रफ’ (कम दबाव वाला क्षेत्र) के हिमालय की तलहटी से नीचे की ओर बढ़ने के कारण दिल्ली में अगले दो से तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। ‘स्काईमेट वेदर’ में मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन प्रभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि ‘मानसून ट्रफ’ (कम दबाव वाला क्षेत्र) हिमालय की तलहटी से मध्य भारत की ओर बढ़ रहा है। उसके यहां से गुजरने पर दिल्ली में बारिश होगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बारिश के इस दौर के बाद करीब एक सप्ताह तक कम बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में मंगलवार को उमस का स्तर 95 प्रतिशत तक बढ़ने पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

दिल्‍ली में अगले सात दिन मौसम कैसा रहेगा?
राजधानी के रीजनल मीटरोलॉजिकल सेंटर ने अगले सात दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, न्‍यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला देखने को मिलेगा। किसी दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं है मगर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है।

Delhi IMD

Delhi Weather Report: अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम?

Advertising

राष्ट्रीय राजधानी में जुलाई में अभी तक 286.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि आम तौर पर इस माह में 209.7 मिमी बारिश होती है। दिल्ली में आमतौर पर अगस्त माह में सबसे अधिक बारिश होती है, इस माह औसतन 247.7 मिमी बारिश होती है।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link