बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

तिहाड़ जेल की कैदी महिला के साथ दिल्ली पुलिस के जवान ने की हैवानियत

दिल्ली पुलिस के एक जवान पर संगीन आरोप लगाया गया है. यह आरोप तिहाड़ जेल की एक कैदी महिला ने लगाया है.

तिहाड़ जेल की कैदी महिला के साथ दिल्ली पुलिस के जवान ने की हैवानियत

दिल्ली पुलिस के एक जवान पर संगीन आरोप लगाया गया है. यह आरोप तिहाड़ जेल की एक कैदी महिला ने लगाया है. उसने कहा है कि उसके साथ चलती ट्रेन के टॉयलेट में रेप जैसी खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया है.

विज्ञापन

बता दें कि पीड़िता ने ये गंभीर आरोप दिल्ली पुलिस डीएपी की थर्ड बटैलियन में तैनात जवान पर लगाया. कैदी महिला का कहना है कि उसे जब ट्रेन द्वारा पश्चिम बंगाल से दिल्ली लाया जा रहा था, 3 अगस्त की रात को डीएपी के जवान ने इस घटना को अंजाम दिया.

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि वह रात के वक्त जबर्दस्ती ट्रेन के टॉयलट में घुस गया, जिसमें वह फ्रेश होने गई थी. इतना ही नहीं पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि अगर उसने किसी को भी इस बात की सूचना दी, तो वह उसे जान से मार देगा. इस तरह की धमकी देकर दिल्ली पुलीस डीएपी ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया.

imgpsh fullsize anim 5 3

पीड़िता ने इसकी जानकारी तिहाड़ जेल के अधिकारियों को दी. फिलहाल महिला का मेडिकल कराया जा रहा है. इस मामले पर एफआईआर दर्ज कर दिया गया है. इस मामले को रेलवे पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि महिला कैदी के खिलाफ दिल्ली के भजनपुरा और वेस्ट बंगाल में 2 मामले दर्ज किए गये है. जिसके लिए महिला को 1 अगस्त को वहां कोर्ट में पेश किया जाना था. जब महिला को कोर्ट लेकर जा रहे थे, इस दौरान ही महिला के साथ रेप जैसी घटना हुई है.

यह भी पढ़ें : अपने दो बेटों के साथ मेट्रो पर आत्महत्या करने पहुंची महिला, 10 साल के बेटे ने समझदारी से बचायी जान

पीड़िता का कहना है कि वह सो रही महिला पुलिसकर्मियों को उठाने की कोशिश की थी, लेकिन वहां मौजदू पुरूष पुलिसकर्मी ने उसे यह कहकर अपने साथ ले गया कि वॉशरूम ही तो जाना है. मै लेकर चलता हूं, जिसके बाद पुलिसकर्मी ने जबरदस्ती टॉयलेट में घुसकर उसके साथ रेप किया.

विषयदिल्ली
PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →