गुरूवार, 3 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
दिल्ली

दिल्ली: नरेला में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में गुरुवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी 42 वर्षीय प्रमोद कुमार के रूप में…

दिल्ली: नरेला में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
(फोटो: IANS)

उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में गुरुवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी 42 वर्षीय प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह वारदात उस वक्त हुई जब प्रमोद नरेला के बांकनेर स्थित एक जिम के बाहर थे।

विज्ञापन

पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीन अज्ञात हमलावरों ने प्रमोद कुमार पर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया।

कौन थे प्रमोद कुमार?

प्रमोद कुमार हरियाणा के सोनीपत जिले के राई क्षेत्र स्थित नाहरी गांव के रहने वाले थे। वह 'मुकुल प्रॉपर्टी' के नाम से अपना कारोबार चलाते थे। इसके अलावा, गांव में 'मुकुल गार्डन' नाम से उनका एक बैंक्वेट हॉल भी था। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का प्रयास है कि फुटेज के जरिए घटनाक्रम को समझा जा सके और आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

यह घटना दिल्ली में हाल ही में हुई एक और हत्या के बाद सामने आई है। इससे पहले रोहिणी में 60 वर्षीय राकेश खन्ना की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पुलिस ने मृतक की भतीजी सिमरन तनेजा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिस पर साजिश रचने का आरोप है।

इनपुट: IANS

N

News4Social दिल्ली डेस्क

News4Social दिल्ली डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →