रविवार, 13 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
दिल्ली

गांधी नगर में चार मंजिला इमारत झुकी, MCD ने खाली कराकर नोटिस थमाया, पूर्व महापौर ने उठाए सवाल

पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत के खतरनाक तरीके से झुक जाने के बाद हड़कंप मच गया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इमारत के गिरने की आशंका को देखते हुए नगर निगम…

गांधी नगर में चार मंजिला इमारत झुकी, MCD ने खाली कराकर नोटिस थमाया, पूर्व महापौर ने उठाए सवाल
(फोटो: IANS)

पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत के खतरनाक तरीके से झुक जाने के बाद हड़कंप मच गया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इमारत के गिरने की आशंका को देखते हुए नगर निगम (MCD) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पूरी तरह खाली करा लिया है और मालिक को नोटिस जारी कर दिया है। सुरक्षा के लिए इमारत के चारों ओर घेराबंदी कर दी गई है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एमसीडी, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने जांच के बाद पाया कि इमारत कभी भी गिर सकती है, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल, पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पूर्व महापौर ने अधिकारियों पर उठाए सवाल

मौके का जायजा लेने पहुंचे पूर्वी दिल्ली के पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया, "मैंने देखा कि दो मकानों के बीच दरार आई है। एक मकान भी हल्का सा झुक गया है।" उन्होंने पुष्टि की कि अधिकारियों ने इमारत को गिरने के खतरे को देखते हुए खाली कराया है।

हालांकि, अग्रवाल ने ऐसे अवैध निर्माणों के लिए अधिकारियों की मिलीभगत पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "सवाल यह है कि पांच-छह मंजिला मकान एक दिन में नहीं बनता है। लेकिन जब यह बनकर तैयार हो रहे थे, तब नगर निगम के अधिकारी कहां सोए हुए थे। पांचवीं और छठी मंजिल के मकान अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही बने हैं। इसलिए ऐसी इमारतों के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए।"

दिल्ली में जर्जर इमारतें और हादसे

पूर्व महापौर ने अवैध और जर्जर हो चुकी इमारतों पर कार्रवाई को 'देरी से उठाया गया सही कदम' बताया। गौरतलब है कि इसी महीने 6 सितंबर को दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत गिरने से कम से कम सात लोगों की जान चली गई थी। वह इमारत लड़कों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी।

इनपुट: IANS

N

News4Social दिल्ली डेस्क

News4Social दिल्ली डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →