Advertising
<

Delhi HC comment on CM Kejriwal | दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी के बाद BJP नेता का जुबानी हमला, बोले- सत्ता के लोभी हैं अरविंद केजरीवाल | Navabharat (नवभारत)

7
Delhi HC comment on CM Kejriwal | दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी के बाद BJP नेता का जुबानी हमला, बोले- सत्ता के लोभी हैं अरविंद केजरीवाल | Navabharat (नवभारत)

Delhi HC comment on CM Kejriwal | दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी के बाद BJP नेता का जुबानी हमला, बोले- सत्ता के लोभी हैं अरविंद केजरीवाल | Navabharat (नवभारत)

भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी

Loading

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) की टिप्पणी पर भाजपा नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने दिल्ली सीएम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक बहुत बड़ा संवैधानिक संकट खड़ा कर दिया है। जेल में जब कोई मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए जाता है तो वे इस्तीफा देता है ताकी प्रदेश का काम चलता रहे। लेकिन उन्हें तो प्रदेश की चिंता ही नहीं है।

दिल्ली को पहुंचा रहे नुकसान

Advertising

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा अरविंद केजरीवाल बच्चों की भलाई के लिए थोडे़ ही सत्ता में आए थे।कोर्ट तक ने कह दिया कि इनकी राजनीतिक रुचि बड़ी है… वे अपनी जिद में दिल्ली का नुकसान कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल को संवैधानिक रूप से सजा मिलनी चाहिए।

केजरीवाल के लिए देश हित से ऊपर नीजि हित है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने कहा, अरविंद केजरीवाल सत्ता के लोभी हैं, अपने लिए सत्ता का इस्तेमाल कर रहे हैं और देश हित से ऊपर अपना नीजि हित मान रहे हैं। ये टिप्पणी दिल्ली हाई कोर्ट की है जिन्होंने कहा कि दिल्ली का शिक्षा व्यवस्था जर्जर है। अरविंद केजरीवाल जेल में रहते हुए सीएम बने रहना और सत्ता का आनंद लेना चाहते हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट की क्या थी टिप्पणी

दिल्ली हाईकोर्ट ने बीते शुक्रवार को दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (MCD) को 2 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध न करा पाने को लेकर फटकार लगाई है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह तीखी टिप्पणी की।

हाईकोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार की दिलचस्पी सिर्फ सत्ता में बने रहने की है और गिरफ्तारी के बावजूद इस्तीफा न देकर अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय हित के ऊपर निजी हित को प्राथमिकता दी है।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News