रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

कल इफ्तार पार्टी में CM केजरीवाल को खिलाया खजूर तो आज ठोक दिया मानहानि का मुकदमा

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की मुसीबतें ख़त्म होने का नाम ही नही ले रही हैं.

कल इफ्तार पार्टी में CM केजरीवाल को खिलाया खजूर तो आज ठोक दिया मानहानि का मुकदमा

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की मुसीबतें ख़त्म होने का नाम ही नही ले रही हैं. भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता नें अरविन्द केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है. उन्होंने यह आरोप लगाया है कि केजरीवाल ने अपनी हत्या का आरोप लगाकर उनकी छवि खराब की है.

विज्ञापन

इस मसले में सबसे दिलचस्प बात यही है कि इस मुक़दमे को कराने से ठीक एक दिन पहले यानि कि 3 जून को यही विजेंद्र गुप्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को एक इफ्तार पार्टी के दौरान खजूर खिलते हुए नज़र आये थे.

Tweet

मालूम हो कि उनकी यह तस्वीर खूब वायरल हो रही थी और इसे आपसी भाईचारे की मिसाल दिया जा रहा था. अब एक दिन बाद ही ये आरोप और प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. इसीलिए कहते हैं कि राजनीती में लम्बे समय दोस्ती और दुश्मनी नही चलती.

विजेंद्र गुप्ता ने ट्वीट करके यह जानकारी दी कि मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया गया है, इसके अलावा उन्होंने अपने ट्वीट में 7 दिन के अंदर माफी मांगने वाली बात भी बताई है.  

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →