मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

पद्मावती विवाद: दीपिका पादकोण का फूटा गुस्सा, फिल्म रिलीज होकर रहेगी!

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती पर संकट के बादल छाये हुए हैं। जी हां, पद्मावती की रिलीज को लेकर संशय बना हुआ है।

पद्मावती विवाद: दीपिका पादकोण का फूटा गुस्सा, फिल्म रिलीज होकर रहेगी!
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती पर संकट के बादल छाये हुए हैं। जी हां, पद्मावती की रिलीज को लेकर संशय बना हुआ है। बता दें कि पद्मावती को लेकर जारी विवाद की वजह से फिल्म रिलीज में अड़चन आ सकती है। इन सबके बीच फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादकोण आक्रामक अंदाज में नजर आने लगी है। आइये खबर पर एक नजर डालते है.... जहां एक तरफ पद्मावती को लेकर विरोध जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादकोण ने मामलें में अपनी खामोशी तोड़ दी है। बता दें कि देशभर में पद्मावती को बैन कराने की मांग चल रही है, ऐसे में दीपिका पादकोण का कहना है कि हम फिल्म रिलीज करके रहेंगे। ये भी पढ़े- भंसाली की पद्मावती पर चलेगी कैंची! मुझे गर्व है- दीपिका दीपिका ने पद्मावती पर बात करते हुए कहा कि एक महिला के तौर पर मैंने इस फिल्म में काम किया, जिसके मुझे गर्व है। साथ ही दीपिका ने आगे कहा कि इस तरह की कहानी को लोगों के सामने आने ही चाहिए, ऐसे में फिल्म को बैन कराने की बात बिल्कुल गलत है। ये भी पढ़े- देखिये, कैसे हुआ था पद्मावती के सेट पर अटैक? हम आखिरी तक लड़ते रहेंगे.... बता दें कि दीपिका का कहना है कि फिल्म रिलीज होकर रहेगी, जिसके लिए हम लड़ रहे है और लड़ते रहेंगे। याद दिला दें कि फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ये भी पढ़े- पद्मावती: डिस्ट्रीब्यूटर्स ने राजस्थान में रिलीज करने से किया मना
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →