Advertising
Home Breaking News Hindi मुस्लिम लड़की से प्यार करने पर दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या
Advertising
<

मुस्लिम लड़की से प्यार करने पर दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या

508

देश में मॉब लिंचिंग की घटनाये दिन बर दिन बढ़ती ही जा रही है. नया मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले के रामसर का है. जहा मुस्लिम लड़की से प्यार करने पर दलित लड़के की बेरहमी से पिट-पिट कर हत्या कर दी गयी. मुस्लिम लड़की से प्यार करने की कीमत दलित लड़के को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.

मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया था. जहाँ दोंनो आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया . चौहटन क्षेत्राधिकारी सुरेन्‍द्र कुमार ने बताया कि घटना के दिन ही पीड़ित परिवार की रिपोर्ट के आधार पर संदिग्‍धों को हिरासत में लिया गया था.

पहले से थी हमले की साजिश

सुनील कुमार ने बताया की शुरूआती जाचं में लग रहा है की पहले से ही हमले की तैयारी थी. दो आरोपियो की पहचान पठाई खान (28) और अनवर खान (40) के रूप में हुयी है. फिलहाल दोनों ही पुलिस रिमांड पर है. उन्होंने ने बताया की बाकि आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करने कि कोशिश की जा रही है.

मुख्‍य आरोपी अमर खान की तलाश तेज

उन्होनें बताया कि जांच में सामने आया है कि घटना से पहले आरोपियों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. पुलिस कॉल डिटेल का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर पूरे मामलें का खुलासा हो सकेगा. बाड़मेर में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक रामेश्‍वरलाल मेघवाल ने बताया कि जांच में सामने आ रहे तथ्य घटना के पीछे प्रेम प्रंसग की तरफ इशारा कर रहे हैं. इस बीच पुलिस नें इस मामलें के मुख्‍य आरोपी अमर खान की तलाश तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि दलित युवक के साथ मारपीट करने के बाद अमर खान ने उसका गला घोंटा था.

 

Advertising
Advertising