Petrol Diesel Price: कच्चा तेल दो साल के उच्चतम स्तर पर, अपने यहां कोई तब्दीली नहीं
हाइलाइट्स:
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल पहुंचा दो साल के उच्चतम स्तर पर
- घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई तब्दीली नहीं
- कल ही पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 27 पैसे की हुई थी वृद्धि
- डीजल की कीमत में कल हुई थी 23 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि
नई दिल्ली
कोरोना का कहर कुछ थमता नजर आ रहा है। इससे पहले ही अमेरिकी अर्थव्यवस्था (US Economy) लगभग खुल चुकी है। इसके साथ ही यूरोपीय देशों (European Countries) में भी जीवन सामान्य हो रहा है। इससे पेट्रोलियम पदार्थों की मांग बढ़ रही है। यूं तो आपेक प्लस (OPEC+) देशों की कल हुई बैठक में कच्चे तेल के उत्पादन की पहले जो रणनीति बनी थी, उसी पर अमल करने की सहमति बनी। मतलब कि आगामी जुलाई से कच्चे तेल के उत्पादन (Crude Oil Production) में 5.40 लाख बैरल प्रति दिन की बढ़ोतरी की जाएगी। तब भी कल कच्चे तेल की कीमतें (Crude Oil Price Climb) खूब चढ़ी और यह दो साल के उच्चतम स्तर पर आ गया। हालांकि, घरेलू बाजार (Domestic Market) में आज सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) कोई तब्दीली नहीं की। बुधवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 94.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.38 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।
18 दिन में ही 4.17 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल
अपने यहां जब कोई महत्वपूर्ण चुनाव होता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ती। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की प्रक्रिया चलने की वजह से बीते मार्च और अप्रैल में पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इसलिए, उस दौरान कच्चा तेल महंगा (Crude Oil Dearer) होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लेकिन, बीते चार मई से इसकी कीमतें खूब बढ़ी। कभी लगातार तो कभी ठहर-ठहर कर 18 दिनों में ही दिन में पेट्रोल 4.17 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
यह भी पढ़ें: कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाएगा ओपेक, क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें
18 दिन में 4.60 रुपये महंगा हुआ है डीजल
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने बीते 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। चुनाव बीतने के बाद बीते 4 मई से अब तक रूक-रूक कर 18 दिनों में ही डीजल का दाम 4.60 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 94.49 | 85.38 |
मुंबई | 100.72 | 92.69 |
चेन्नै | 95.99 | 90.12 |
कोलकाता | 94.50 | 88.23 |
भोपाल | 102.61 | 93.89 |
रांची | 91.04 | 90.15 |
बेंगलुरु | 97.64 | 90.51 |
पटना | 96.64 | 90.66 |
चंडीगढ़ | 90.89 | 85.04 |
लखनऊ | 91.83 | 85.77 |
(स्रोत- IOC SMS)
कच्चे तेल के बाजार में तेजी
कोरोना का कहर कुछ थमता नजर आ रहा है। इससे पहले ही अमेरिकी अर्थव्यवस्था (US Economy) लगभग खुल चुकी है। इसके साथ ही यूरोपीय देशों (European Countries) में भी जीवन सामान्य हो रहा है। इससे पेट्रोलियम पदार्थों की मांग बढ़ रही है। यूं तो आपेक प्लस (OPEC+) देशों की कल हुई बैठक में कच्चे तेल के उत्पादन की पहले जो रणनीति बनी थी, उसी पर अमल करने की सहमति बनी। मतलब कि आगामी जुलाई से कच्चे तेल के उत्पादन में 5.40 लाख बैरल प्रति दिन की बढ़ोतरी की जाएगी। तब भी कल कच्चे तेल की कीमतें (Crude Oil Price Climb) खूब चढ़ी और यह दो साल के उच्चतम स्तर पर आ गया। अमेरिका में मंगलवार को ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 70.14 डॉलर प्रति बैरल पर 0.82 डॉलर तेज था। यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI) भी 1.30 डॉलर चढ़ कर 67.52 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया था।
यह भी पढ़ें: एक महीना में 55% उछला बीएसई का शेयर, क्या है इस तेजी की वजह
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ पर कितने मुकदमें दर्ज हैं और कब लगे ?
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.