बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र जारी, किसानों, ग़रीबों और युवाओं पर ख़ास ध्यान, कहा - 'हम निभाएंगे'

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें किसानों, और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है ।

कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र जारी, किसानों, ग़रीबों और युवाओं पर ख़ास ध्यान, कहा - 'हम निभाएंगे'

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें किसानों, और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि इस बार के आम चुनाव में मुद्दा सिर्फ़ किसानों की समस्या, रोज़गार व ग़रीबी है और उनकी पार्टी इन्हीं मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र को इन्हीं मुद्दों के इर्द-गिर्द रखा है और इसका नाम ‘जन आवाज घोषणापत्र’ रखा गया है। घोषणापत्र की टैगलाइन 'हम निभाएंगे' दी गई है।

विज्ञापन
Manifesto

'न्याय' होगा ध्यान का केन्द्र बिन्द
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स को संबोधित करते हुए की मुख्य बातें पंजे पर है, जो कि हमारी पार्टी का लोगो भी है। इनमें सबसे अहम न्याय योजना है जिसके तहत देश की 20 फीसदी ग़रीब जनता को सालाना 72 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

युवाओं को मिलेगा रोज़गार

घोषणापत्र जारी करने के दौरान राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार खोलने के लिए किसी की परमिशन की जरूरत नहीं है। शुरुआती तीन साल के लिए आपको किसी की मदद नहीं चाहिए, आप सीधा अपना रोजगार खोलिए. इसके जरिए हम 10 लाख युवाओं को सीधे ग्राम पंचायत में ही रोजगार देंगे।

किसानों के लिए अलग से आएगा बजट

राहुल गांधी ने घोषणा की कि हम किसानों के लिए अलग से बजट लाएंगे। जैसे रेल के लिए अलग बजट होता था, वैसे ही किसानों के लिए भी अलग से बजट होगा, ताकि उन्हें पता चल सके कि उनके लिए कितना खर्च हो रहा है। राहुल ने कहा कि अगर किसान कर्ज ना चुका पाता है तो वह आपराधिक मुकदमा नहीं बल्कि सिविल मुकदमा के तहत आएगा।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →