शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कांग्रेस नेता बोले, 'केवल गधों का सीना 56 इंच का होता है'

गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने 2014 के आम चुनाव के दौरान एक रैली में नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए बयान की याद दिलाई, जिसमें मोदी ने कहा था…

कांग्रेस नेता बोले, 'केवल गधों का सीना 56 इंच का होता है'

गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने 2014 के आम चुनाव के दौरान एक रैली में नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए बयान की याद दिलाई, जिसमें मोदी ने कहा था कि उनके जैसे '56 इंच सीने' वाला व्यक्ति ही बड़े निर्णय ले सकता है। अर्जुन मोढवाडिया ने एक रैली में संबोधन देते हुए कहा कि केवल गधों का सीना 56 इंच का होता है।

विज्ञापन
Politics 9

देश में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र नेताओं के बीच ज़ुबानी जंग प्रखर होती जा रही है। इन्हीं में कुछ ऐसे भी बयान हैं जो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि 'एक सेहतमंद व्यक्ति का सीना 36 इंच का होता है, बॉडी बिल्डर का सीना 42 इंच का हो सकता है, केवल गधों का सीना 56 इंच का होता है और बैलों का सीना 100 इंच का होता है'।

इस दौरान उन्होंने मोदी भक्तों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'भक्त (मोदी प्रशंसक) यह बात नहीं समझते और इस बात से खुश होते हैं जब कोई कहता है कि उनके नेता का सीना 56 इंच का है'। अर्जुन मोढवाडिया के इस बयान की बीजेपी ने कड़ी निंदा की है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →