Advertising
<

मध्यप्रदेश में हार से डरी कांग्रेस-शिवराज

209

भोपाल। मध्य प्रदेश  के मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, कांग्रेस को हार का डर सता रहा है, इसलिए वह ईवीएम और चुनाव आयेग पर तरह-तरह के आरोप लगा रही है।

चौहान ने बुधवार के संवाददाता सम्मेलन में कहा कि,  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अपनी हार नजर आ रही है, उसे अपनी विजय का विष्वास नहीं है, जिसके चलते वह चुनाव आयेग और ईवीएम पर सुबह, दोपहर और शाम  को आरोप लगाए जा रही है। कांग्रेस को हार का डर है, इसलिए वह अभी से ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने लगी है।

चौहान ने चुनाव आयेग के संवैधानिक संस्था बताते हुए कहा कि, कांग्रेस इस संस्था की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रही है जो किसी भी कीमत पर अच्छा नहीं है। भाजपा की प्रदेश  में एक बार फिर सरकार बन रही है, कांग्रेस को हार दिख रही है, इसलिए वह आरोप लगाने में जुट गई है।

भोपाल के स्टांग रुम में बिजली गुल होने और कई स्थानों पर ईवीएम के देर से पहुॅचने के सवाल पर चौहान ने कहा कि, इसे चुनाव आयोग के देखना चाहिए और आवश्यक कार्रवाई भी करना चाहिए। आयोग ने कांग्रेस के मुकाबले भाजपा पर ज्यादा सख्ती की है, कांगेस तरह तरह के आरोप लगाकर प्रषासनिक अधिकारियों और आयोग पर दबाव बनाना चाहती है। कांग्रेस की नजर में सरकारी अफसर, कर्मचारी और पुलिस जवान सभी चोर है। कांग्रेस को कोई ठीक ही नजर नहीं आता।

कांग्रेस ने केबिनेट की बैठक पर भी आपत्ति दर्ज कराई थी, इस पर चौहान ने कहा कि, वे सरकार में है, इसलिए प्रदेश के हित में काम करना उनकी ड्यूटी है, और आगे भी करते रहेंगे। यह बात ठीक है कि, सरकार नीतिगत फैसले नहीं ले सकती, मगर जो फैसले पूर्व में लिए गए है, उन पर अमल तो कर सकती है। किसानों की समस्या, फर्टिलाइजर की समस्या पर चर्चा और किसानों की चिंता करना हमारी ड्यूटी है।